Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Panwadi will become a block with ISO standards

Hamirpur News: आईएसओ स्टैंडर्ड वाला ब्लॉक बनेगा पनवाड़ी

Wed, 10 Dec 2025 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Panwadi will become a block with ISO standards
फोटो 10 एमएएचपी 09 परिचय-ब्लॉक के निरीक्षण में निर्देश देतीं डीएम गजल भारद्वाज। स्रोत: सूचना वि - फोटो : बहराइच में सुबह के समय छाया कोहरा।
महोबा/पनवाड़ी। जिले के पनवाड़ी ब्लॉक कार्यालय को आईएसओ स्टैंडर्ड के अनुरूप विकसित किया जाएगा। यहां पर आगुंतकों के लिए वेटिंग रूम, आधुनिक जिम, पुस्तकालय सहित अनेक सुविधाएं जुटाई जाएंगी। बुधवार को पनवाड़ी ब्लॉक के निरीक्षण के लिए पहुंची डीएम गजल भारद्वाज ने जल्द ही इस योजना पर काम शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण में डीएम ने कहा कि ब्लॉक कार्यालय में लाइट और अन्य मरम्मत कार्यों कराया जाए। मनरेगा पटल पर निरीक्षण के दौरान एपीओ से योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की जानकारी ली। एपीओ ने उन्हें बताया कि सीमांत और एमडीएम शेड, खेल मैदान, बाउंड्रीवाल आदि के कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तहत चल रहे हैं। मनरेगा में इन दिनों ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों में 1,971 श्रमिक कार्यरत हैं। मुख्यमंत्री आवासों के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली। कार्यालय परिसर में बनी जिम का निरीक्षण करते हुए उन्होंने दो जिम ट्रेनर रखने के निर्देश दिए। परिसर में बने आवासों में सचिवों का नाम, मोबाइल नंबर और मिलने का समय लिखवाने का निर्देश दिए। यहां पर संचालित पुस्तकालय की व्यवस्था खराब मिली। रोशनी के पर्याप्त इंतजाम और सफाई, बैठक व्यवस्था उचित नहीं होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने मीटिंग हाॅल में बिजली की व्यवस्था और अच्छे शौचालय बनवाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने बीडीओ विपिन कुमार से कहा कि पनवाड़ी ब्लॉक को आईएसओ स्टैंडर्ड का विकासखंड बनाना है। यहां पर आगुंतकों को बैठने के लिए वेटिंग रूम, पार्किंग, फिक्स चेयर की व्यवस्था, आधुनिक पुस्तकालय, जिम आदि की व्यवस्थाओं को बनाने के लिए रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


यह है आईएसओ स्टैंडर्ड
महोबा। आईएसओ एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो गुणवत्ता, सुरक्षा और दक्षता के लिए मानक तय करती है। जिले के पनवाड़ी ब्लॉक का आईएसओ स्टैंडर्ड का ब्लॉक बनने का मतलब है कि उस क्षेत्र की ग्राम पंचायतें गुणवत्ता, पारदर्शिता व बेहतर प्रबंधन के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों को अपनाएंगी।आईएसओ की टीम मूल्यांकन करेगी और फिर तय मानकों पर खरा उतरने पर ही प्रमाण पत्र मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed