Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Panchayati Raj occupies Horticulture Department building

Hamirpur News: उद्यान विभाग के भवन पर पंचायती राज का कब्जा

Mon, 02 Nov 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Panchayati Raj occupies Horticulture Department building
हमीरपुर। मुख्यालय के कल्पवृक्ष परिसर में बने उद्यान विभाग के पुराने भवन पर करीब 14 वर्षों से पंचायती राज विभाग का कब्जा है। भवन देखरेख के अभाव में वीरान होता जा रहा है। इसे खाली कराने के लिए जिला उद्यान अधिकारी डॉ. बलदेव प्रसाद ने पंचायती राज विभाग को नोटिस जारी कर एक सप्ताह का समय दिया है।
विज्ञापन


करीब 36 वर्ष पहले वर्ष 1989-90 में निर्मित इस भवन को पंचायत राज विभाग को अस्थायी रूप से दिया गया था। उद्यान विभाग ने भवन को वापस सौंपने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र भेजा है। नोटिस में एक सप्ताह का समय तय करते हुए विभाग के कनिष्ठ सहायक राजकरन सिंह को भवन हस्तांतरित करने की बात कही गई है। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. बलदेव प्रसाद ने बताया कि कल्पवृक्ष (यज्ञशाला) के पास उद्यान विभाग ने भवन का निर्माण कराया था। इसका उपयोग तत्कालीन जिला उद्यान अधिकारी करते थे।
विज्ञापन

वर्ष 2012-13 में तत्कालीन जिलाधिकारी बी. चंद्रकला के मौखिक निर्देश पर भवन को अस्थायी वार रूम स्थापित करने के लिए पंचायत राज विभाग को दिया गया था। बताया कि वर्तमान में भवन में कोई गतिविधियां संचालित नहीं हो रही है। फिर भी पंचायती राज विभाग इसे खाली भी नहीं कर रहा है। आवास का गृहकर और जलकर उद्यान विभाग जमा करता है। उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को जिलाधिकारी के साथ हुई वार्ता में भवन को उद्यान विभाग के कब्जे में लेने के निर्देश दिए गए थे। जिला उद्यान अधिकारी ने डीपीआरओ सुबोध जोशी से भवन को हस्तांतरित कराने का अनुरोध किया है। नोटिस की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, उद्यान निदेशक, मुख्य विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी हुई है कि भवन उद्यान विभाग का है। पुरानी फाइलें देखने के बाद ही इसकी सही जानकारी होगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सुबोध जोशी, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed