फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   panchayat election roster declare

हमीरपुर की 229 ग्राम पंचायतों का चुनाव रोस्टर जारी

Wed, 04 Nov 2015 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Wed, 04 Nov 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन

हमीरपुर। जिला प्रशासन हमीरपुर ने बुधवार को आनन-फानन में पंचायत चुनाव का रोस्टर जारी कर दिया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के हमीरपुर दौरे को लेकर इसे जल्दबाजी में जारी हुआ पंचायत चुनाव रोस्टर बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री वीरवार को हमीरपुर में राज्यस्तरीय हमीर उत्सव के शुभारंभ पर आ रहे हैं।

विज्ञापन


 इस दौरान कई पार्टी कार्यकर्ता बेहतर परफार्मेंस दिखाकर शाबाशी लेने की फेहरिस्त में है। लेकिन बुधवार सायं जारी हुए चुनाव रोस्टर को देखकर जिला के अधिकारियों से भी इस तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। बुधवार को जिला पंचायती राज विभाग के अधिकारियों में सुबह से सायं देर तक लंबे समय तक माथा-पच्ची हुई। इसके बाद चुनाव रोस्टर तैयार किया गया। मीडिया को बुधवार देर रात आठ बजे के बाद चुनाव आरक्षण रोस्टर की कॉपी हासिल हुई। जिला पंचायत विभाग के अधिकारी भी देर सायं तक कार्यालय में डटे रहे। उपायुक्त हमीरपुर रोहन चंद ठाकुर ने आने वाले पंचायत चुनावों को लेकर जिला का रोस्टर जारी कर दिया है।
विज्ञापन



जिला परिषद के 18 वार्डों में यह है आरक्षण का हाल:

बगेहड़ा (एससी महिला), चबूतरा  (महिला), बारी (अनारक्षित), गसोता (महिला), जंगलरोपा (महिला), सराहकड़ (अनारक्षित), समीरपुर(महिला), धमरोल (ओबीसी), खरबाड़ (महिला), भोरंज (एससी), सौर (एससी महिला), बिझड़ (ओबीसी महिला), बड़सर (एससी), बणी (अनारक्षित), लाहड़ा (अनारक्षित), धनेटा (अनारक्षित), अमलैहड़ (अनारक्षित), जबकि सपड़ोह वार्ड महिला के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पंचायत समिति के कुल 125 वार्डों का यह है हाल
जिला हमीरपुर के पंचायत समिति के छह वार्डों को आरक्षित रखा गया है। सुजानपुर उपमंडल में कुल 15 वार्ड हैं। इनमें से 4 अनारक्षित, 5 महिलाओं के लिए, 1 ओबीसी, 1 ओबीसी महिला, 2 एससी, 2 एससी महिला के लिए आरक्षित हैं। उपमंडल हमीरपुर में कुल 15 वार्ड हैं, जिनमें से 5 अनारक्षित, 5 महिला, 1 ओबीसी महिला, 2 एससी, 2 एससी महिला के लिए आरक्षित हैं। भोरंज में कुल 21 वार्ड हैं, जिनमें से 6 अनारक्षित, 6 महिला, 1 ओबीसी, 2 ओबीसी महिला, 3 एससी महिला, 3 एससी के लिए आरक्षित हैं। बमसन में कुल 23 वार्ड हैं, जिनमें से 8 अनारक्षित, 9 महिला, 3 एससी, 3 एससी महिला के लिए आरक्षित हैं। जबकि बिझड़ में कुल 25 वार्ड हैं, जिनमें से 8 अनारक्षित, 8 महिला, 1 ओबीसी, 2 ओबीसी महिला, 3 एससी, 3 एससी महिला के लिए के लिए आरक्षित हैं। नादौन में कुल 26 वार्ड हैं, जिनमें से 10 अनारक्षित, 8 महिला, 1 ओबीसी, 2 ओबीसी महिला, 2 एससी, 3 एससी महिला के लिए आरक्षित हैं।



ग्राम पंचायतों में आरक्षण की यह है स्थिति:

जिला हमीरपुर में कुल 229 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें से 76 महिला, 76 अनारक्षित, 11 ओबीसी, 11 ओबीसी महिला, 26 एससी, 29 एससी महिला के लिए आरक्षित हैं। बमसन ब्लॉक की कुल 46 पंचायतों में से 18 अनारक्षित, 17 महिला, 5 एससी, 6 एससी महिला के लिए आरक्षित हैं। ब्लॉक सुजानपुर में 6 अनारक्षित, 6 महिला, 1 ओबीसी, 1 ओबीसी महिला, 3 एससी, 3 एससी महिला, ब्लॉक हमीरपुर में 8 अनारक्षित, 9 महिला, 1 ओबीसी, 1 ओबीसी महिला, 3 एससी, 3 एससी महिला, ब्लॉक भोरंज में 10 अनारक्षित, 10 महिला, 2 ओबीसी, 2 ओबीसी महिला, 4 एससी, 5 एससी महिला, बिझड़ ब्लॉक में 16 अनारक्षित, 15 महिला, 3 ओबीसी, 3 ओबीसी महिला, 5 एससी, 6 एससी महिला, ब्लॉक नादौन में 18 अनारक्षित, 19 महिला, 4 ओबीसी, 4 ओबीसी महिला, 6 एससी, 6 एससी महिला के लिए पंचायतें आरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed