फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Paddy crop ruined due to weather

धान की पकी फसल में बारिश का पानी भरा रहने से हुई खराब

Sat, 20 Nov 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Paddy crop ruined due to weather
जखेला गांव में धान की छंटाई करते किसान - फोटो : HAMIRPUR
कुरारा (हमीरपुर)। क्षेत्र में धान की फसल पैदा करने वाले किसान मौसम देखकर परेशान हैं। धान की फसल की छंटाई करने पर उनकी लागत भी नहीं निकल रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कुरारा, जखेला, रिठारी, चकोठी, पारा, कंडौर, मलहरा, कुसौली पुरवा, डामर, भैसापाली आदि गांवों की जमीन काली मिट्टी (मार) होने के साथ गहरी है। किसान पिछले सितंबर माह में हुई जोरदार बारिश से धान की फसल में पानी भरा रहने खराब हुई है। अब धान की पकी खड़ी फसल में बारिश का पानी भरा रहने से नुकसान हो रहा है। किसान खेतों में धान लगाकर निराश हैं।
अवधेश कुमार ने बताया कि 18 बीघा खेत एक साल के लिए 1 लाख 10 हजार में बलकट (ठेका) पर लेकर धान की फसल की है। इसमें मात्र 54 क्विंटल धान निकला है। पैदावार कम होने से लागत ही निकल पा रही है। जिससे धान की खेती से किसानों का मोहभंग हो गया है।
विज्ञापन

जयराम प्रजापति ने बताया कि आठ बीघे में धान फसल की रोपाई की। दो हजार रुपये प्रति बीघा का खर्च व खाद, दवा के साथ ढाई हजार रुपये बीघा कटाई व छंटाई में खर्च हुआ। एक बीघे में करीब आठ हजार खर्च आने के बाद पैदावार मात्र तीन क्विंटल होने से उनकी लागत नहीं निकल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed