{"_id":"683c9ae9222a5695d30f7cca","slug":"out-of-1720-deliveries-1169-received-money-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-125390-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: 1720 प्रसव में से 1169 को मिली धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: 1720 प्रसव में से 1169 को मिली धनराशि
Sun, 01 Jun 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जननी सुरक्षा योजना के तहत एक अप्रैल से 25 मई तक कुल 1720 प्रसव हुए हैं। इनमें अब तक 1169 लाभार्थियों के खातों में योजना की धनराशि भेजी गई है। अभी भी 551 लाभार्थियों को धनराशि भेजी जानी शेष है। जबकि नियमता 48 घंटे के अंदर भुगतान किए जाने का प्रावधान है। हालांकि जनपद भुगतान करने में प्रदेश स्तर पर दूसरे स्थान में काबिज है।
एक अप्रैल से 25 मई तक जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में कुल 1720 प्रसव कराए गए हैं। निजी अस्पतालों में 498 प्रसव कराए गए हैं। जननी सुरक्षा के अंतर्गत मंत्रा एप के माध्यम से इन लाभार्थियों के खाते में 48 घंटे के अंदर धनराशि भेजे जाने का प्रावधान है। अब तक विभागीय आंकड़ों के अनुसार 1169 लाभार्थियों के खातों में धनराशि भेजे जाने का दावा कर रहा है। अभी भी 551 लाभार्थी लाभ पाने के इंतजार में बैठी हैं। हालांकि प्रदेश रैंकिंग में जनपद 76 फीसदी भुगतान के साथ दूसरे स्थान में काबिज है। जबकि जौनपुर 68 फीसदी भुगतान के साथ पहले स्थान पर है। प्रदेश में दूसरे नंबर की रैकिंग को लेकर जिम्मेदार इतरा रहे है। उन्हें लाभ पाने को भटक रहे पात्रों की चिंता नहीं है।
एक अप्रैल से 25 मई तक कुल 1720 प्रसव हुए हैं। 43 प्रसव ऑपरेशन द्वारा कराए गए हैं। 1169 लाभार्थियों के खातों में धनराशि भेजी जा चुकी है। शेष को भी जल्द ही भुगतान कराया जाएगा। जननी सुरक्षा योजना में जनपद प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। - डॉ. गीतम सिंह, सीएमओ।