{"_id":"6223a96caef99b3336290ce2","slug":"opposition-to-putting-a-door-on-the-cemetery-land-hamirpur-news-knp6840525122","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोक के बाद भी कब्रिस्तान की भूमि पर लगाया दरवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोक के बाद भी कब्रिस्तान की भूमि पर लगाया दरवाजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। कब्रिस्तान की भूमि पर खिड़की व दरवाजा लगाए जाने से आक्रोशित मुस्लिम समाज के लोगों ने एसडीएम से शिकायत की है।
एसडीएम राजेश कुमार मिश्रा को सौंपे ज्ञापन में बताया कि कब्रिस्तान की सुरक्षा के लिए चारों ओर तारबाड़ी की गई है। एक व्यक्ति का कब्रिस्तान से सटा मकान बन रहा है। मकान मालिक ने कब्रिस्तान की जाली काट दी। एक दरवाजा व दो खिड़की कब्रिस्तान की ओर लगा दीं। तीन मार्च को सैकड़ों लोगों ने तहसील पहुंच कर शिकायत की थी। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने दरवाजे, खिड़की हटाने व काम बंद करने के निर्देश दिए थे। बताया कि रात में चोरी छिपे मकान का निर्माण कराया गया है। चेतावनी दी कि यदि अवैध कब्जा नहीं हटा तो मुस्लिम समाज सड़क पर उतर कर आंदोलन को बाध्य होगा। एसडीएम ने मामले में जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ज्ञापन देने वालों में साबिर, महमूद, अलीम, निजाम, शहजाद, जाकिर, अब्दुल नईम, मोहम्मद जाकिर, मुस्तकीम, अनवर अहमद, इकलाख आदि मौजूद रहे।