{"_id":"67291b7e0df179318304f2d4","slug":"only-three-farmers-registered-in-four-days-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-116885-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: चार दिन में सिर्फ तीन किसानों ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: चार दिन में सिर्फ तीन किसानों ने कराया पंजीकरण
Tue, 05 Nov 2024 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 05 Nov 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे की नवीन गल्ला मंडी में खोले गए धान खरीद केंद्र को खुले हुए चार दिन गुजर गए हैं। लेकिन अभी तक बोहनी नहीं हुई है।
इन चार दिनों में महज तीन किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीकरण कराया है, लेकिन धान लेकर वह भी केंद्र नहीं आए। इस केंद्र का लक्ष्य दो हजार क्विंटल रखा गया है।
सरकार ने बी ग्रेड के धान का मूल्य 2300 रुपये प्रति कुंतल तथा ए ग्रेड धान का मूल्य 2320 रुपये रखा है। जबकि बाजार भाव इस मूल्य से अधिक है। इससे किसान सरकारी केंद्र की तरफ नहीं आ रहे हैं।
नवीन गल्ला मंडी में विपणन शाखा का खरीद केंद्र खोला गया है। इस केंद्र को खुले चार दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक बोहनी नहीं हुई है। केंद्र प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि अभी तक तीन किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
वहीं किसान सौरभ सिंह, परशुराम यादव, मानसिंह भदौरिया, गोपी सिंह द्विवेदी, राजेंद्र यादव आदि ने बताया कि सरकारी दर बहुत कम है। इससे लागत मूल्य भी नहीं मिल पाता है। जबकि बाजार रेट इससे कहीं ज्यादा है।
बी ग्रेड का धान बाजार में 3000 रुपये व ए ग्रेड का धान 4500 से लेकर 5000 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। इससे किसान सरकारी केंद्र के बजाय बाजार की ओर रुख कर रहे हैं।