फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   One dead, two injured in collision between two bikes

Hamirpur News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

Wed, 26 Feb 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 26 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
One dead, two injured in collision between two bikes
पौथिया (हमीरपुर)। ललपुरा थानाक्षेत्र के मोराकांदर रोड पर मंगलवार रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भेजा है। वहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो घायलों का इलाज जारी है।
विज्ञापन

ललपुरा थाना क्षेत्र के मोराकांदर गांव निवासी सुनील (28), गांव निवासी अर्पित निषाद (16) मंगलवार की रात बाइक से स्वासा मोड़ से घर लौट रहा था। बाइक सुनील चला रहा था और अर्पित पीछे बैठा था। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। सामने से आ रहे टीकापुर गांव निवासी छुटकू (18) पुत्र रामपाल निषाद किसी काम से बाइक से बिना हेलमेट लगाए स्वासा मोड़ जा रहा था। तभी मोराकांदर रोड प्लांट के पास दोनों बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई। सभी लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर आई ललपुरा पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भेजा। सुनील को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अर्पित व छुटकू का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


ई-रिक्शा की मरम्मत कर लौट रहा था सुनील
ग्रामीणों के अनुसार महिपाल का ई- रिक्शा राठ-हमीरपुर मार्ग में स्वासा मोड़ के पास खराब हो गया था। सुनील मेहनत मजदूरी करने के साथ थोड़ा बहुत ई-रिक्शा ठीक करने का भी काम कर लेता था। जिस पर महिपाल के बुलाने पर सुनील ई-रिक्शा ठीक करने गया था और अर्पित के साथ बाइक से वापस लौट रहा था। तभी यह घटना हो गई। सुनील अपने पीछे आठ माह की पुत्री व पत्नी समेत अन्य परिजनों को रोता बिलखता छोड़ गया। थाना प्रभारी योगेश शुक्ला ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed