फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   On Kartik Purnima, women prayed for happiness and prosperity.

Hamirpur News: कार्तिक पूर्णिमा पर महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर मांगी सुख-समृद्धि

Wed, 05 Nov 2025 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 05 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
On Kartik Purnima, women prayed for happiness and prosperity.
फोटो 05 एमएएचपी 16 परिचय-शहर के ऐतिहासिक कीरत सागर में कार्तिक पू​र्णिमा पर स्नान के बाद जल अर्
महोबा/चरखारी/खरेला। कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को कार्तिक स्नान करने वाली महिलाओं की जलाशयों में भारी भीड़ जुटी। स्नान और जल अर्पण के बाद महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान शिव व मां गंगा की पूजा कर आर्शीवाद लिया। मंदिरों और जलाशयों के पास महिलाएं कृष्णा भक्ति में सराबोर रहीं। ढोल-नगाड़ों की धुन पर महिलाएं जमकर थिरकीं। पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान से सभी पापों का नाश होता है। यही वजह है कि भोर से ही महिलाओं की जलाशयों में भारी भीड़ जुटी। महिलाओं ने सूर्योदय से पहले स्नान कर दीपक जलाए। इसके बाद विधि-विधान से तुलसी पूजा की। समूह में शामिल महिलाओं ने जलाशयों में स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य दिया। ब्राह्मणों से कथा सुन दक्षिणा दी। शहर के ऐतिहासिक कीरत सागर, मदन सागर, चरखारी के सप्त सरोवर, रिवई तालाब आदि स्थानों पर भोर से ही महिलाओं की भीड़ नजर आई। कार्तिक गीतों के बीच पूजा-अर्चना कर रहीं महिलाओं ने कृष्ण और गोपी के रूप में लीलाएं की। ज्योतिषाचार्य पं. भरत त्रिपाठी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा का धार्मिक महत्व है। इस दिन स्नान और दीपदान करने से सभी पापों का नाश होता है। यह आत्मशुद्धि, मोक्ष व ईश्वरीकृपा प्राप्त करने का अवसर माना जाता है।

फोटो 05 एमएएचपी 16 परिचय-शहर के ऐतिहासिक कीरत सागर में कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के बाद जल अर्

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed