फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   old mother took refuge in the ashram

यूपी: भाजपा नेता पर बूढ़ी मां को घर से निकालने का आरोप, आश्रम में ली शरण, वृद्धा का आपबीती बताते वीडियो हुआ वायरल

Sun, 13 Jun 2021 10:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 13 Jun 2021 10:40 PM IST
सार

वृद्ध महिला ने बताया कि पुत्रों ने उन्हें घर से निकाल दिया है। अपने साथ रखने को तैयार नहीं हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
old mother took refuge in the ashram
वृद्धा का आपबीती बताते वीडियो हुआ वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो हमीरपुर जिले में रविवार को चर्चा का विषय बना रहा। इस वीडियो में 71 वर्षीय वृद्धा खुद को घर से निकाले जाने की बात कह रही हैं। वृद्धा का कहना है कि उनके तीनों बेटों ने अपने पास रखने से मना किया तो उन्होंने वृंदावन में स्थित गौरी गोपाल आश्रम में शरण ली है।
विज्ञापन


वृद्ध महिला खुद को मुस्करा क्षेत्र की रहने वाली बता रहीं हैं। बताया पुत्रों ने घर से निकाल दिया है। अपने साथ रखने को तैयार नहीं हैं। आश्रम के कथावाचक व संरक्षक अनिरुद्ध आचार्य महिला से बातें करते वीडियो में दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


वृद्धा ने बताया पति की मृत्यु होने के बाद सबसे छोटे पुत्र के साथ कई वर्ष तक रही। उसके बाद अन्य बेटों के पास गई तो उन्होंने भगा दिया। कुछ दिन तक एक बेटे ने रखा फिर मना कर दिया। इसलिए वह अपने को अनाथ समझ आश्रम आ गईं। वृद्धा के एक बेटे भाजपा पदाधिकारी ने बताया कि मां बहन के घर गईं थीं, वहां से आश्रम कैसे पहुंच गईं इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed