फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Officials arrived to see the drinking water crisis in Patyora

एक्सीएन व बीडीओ ने पेयजल संकट को लेकर मंत्री के गांव का किया निरीक्षण

Fri, 20 May 2022 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Officials arrived to see the drinking water crisis in Patyora
हमीरपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के गांव में पेयजल संकट गहराने की खबर सामने आई, विधायक ने कुएं में पड़े सबमर्सिबल पंपों का वीडियो भी वायरल किया। इसके बाद हरकत में आए अधिकारियों ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से फीड बैक लिया।
विज्ञापन

गुरुवार की देर शाम गांव पहुंचे अधिशासी अभियंता बीके तिवारी व बीडीओ भीमसेन ने पेयजल आपूर्ति का स्थलीय निरीक्षण कर हकीकत जानी। बताया कि बुधवार को सदर विधायक डा. मनोज प्रजापति ने पेयजल संकट को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। निरीक्षण किया तो पता चला कि वर्तमान में 91 हैंडपंपों में 89 संचालित हैं। बताया कि वर्ष 2004 में बनी एकल पेयजल योजना का पानी पूरे गांव में आपूर्ति नहीं हो रहा है। जिस मोहल्ले की वह बात कर रहे हैं वहां पेयजल योजना का पानी कभी गया ही नहीं है। गांव निवासी धरमराज सिंह, अनंता सिंह, अरबिंद सिंह, रतीराम निषाद आदि लोगों ने बताया कि पूरे गांव में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाती है। जिससे लोग हैंडपंप व कूपों का सहारा ले रहे हैं। इस मौके पर ग्राम पंचायत सचिव रामप्रकाश आर्या, प्रधान प्रतिनिधि अरबिंद निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed