फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Now will be green

अब हरी-भरी रहेंगी यादें

Thu, 27 Jul 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला/हमीरपुर
अमर उजाला/हमीरपुर Updated Thu, 27 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
अपनों की यादों को ‘हरा-भरा’ रखने में अब वन विभाग आपकी मदद करेगा। वन विभाग अब 10 हेक्टेयर भूमि में एक स्मृति वन की स्थापना करने जा  रहा है। व्यक्ति जन्मदिन, वर्षगांठ सहित अन्य अवसरों पर भी पौधरोपण कर उस क्षण की स्मृतियों को हमेशा के लिए सुरक्षित कर सकेंगे।
विज्ञापन



प्रभागीय वनाधिकारी एसडी पांडेय ने बताया कि यह एक तरह से यादों का बगीचा होगा। जिसमें कोई भी नागरिक या सामान्य जन अथवा सामाजिक संस्थाएं पौधरोपण कर सकती हैं। बताया कि इस उपवन में अपने प्रियजनों की याद और उनके जीवन के यादगार क्षणों को पौधों के रूप में रोपित किया जाएगा। कोई भी नागरिक जन्मोत्सव या वर्षगांठ या दूसरे मौकों की यादों को संजो सकते हैं।
विज्ञापन


डीएफओ ने बताया कि किसी भी अवसर कोई भी एक से अधिक पौधों का रोपण कर सकें गें। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति या संस्था विभाग से संपर्क कर स्मृतिवन का उपयोग कर सकते हैं। बताया कि स्मृतिवन में रोपित किए जाने वाले पौधों से न केवल उनकी यादें संरक्षित रहेगी बल्कि हरियाली का भी प्रसार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौधों की देखरेख और रख-रखाव की जिम्मेदारी वन विभाग उठाएगा और इसमें आने वाले व्यय का भुगतान संबंधित व्यक्ति या संस्था को करना होगा। डीएफओ ने कहा है कि मोबाइल नंबर 9935961717 पर संपर्क कर जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed