फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Notice to teachres

अनुपस्थित परीक्षकों को नोटिस जारी

Sat, 29 Apr 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर Updated Sat, 29 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Notice to teachres
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुख्यालय स्थित दोनाें मूल्यांकन केंद्रों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दूसरे दिन 72 उप प्रधान परीक्षक व 438 परीक्षकों ने कुल पांच हजार 626 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। 270 परीक्षक अनुपस्थित रहे। जिन्हें जिला विद्यालय निरीक्षक ने नोटिस जारी कर चेतावनी दी है। वहीं केंद्राें में संबंधित विषयों की उत्तर पुस्तिकाएं न पहुंचने से कई परीक्षक बैरंग लौट गए।
विज्ञापन



इंटरमीडिएट के जीआईसी मूल्यांकन केंद्र में अब तक कुल 71 हजार 25 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए  आईं, जहां 38 उप प्रधान परीक्षकों व 161 परीक्षकों ने कुल 2580 उत्तर पुस्तिकाएं जांची। जबकि अंग्रेजी की उत्तर पुस्तिकाएं केंद्र में न आने पर परीक्षक वापस लौट गए। यहां 115 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


इसी तरह हाईस्कूल के श्रीविद्या मंदिर इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र में कुल 75 हजार 712 उत्तर पुस्तिकाएं मुल्यांकन को आईं, जिनमें तीन हजार 46 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 34 उपप्रधान परीक्षक व 277 परीक्षकों ने किया जबकि यहां 155 परीक्षक अनुपस्थित रहे। इस केंद्र में भी सामाजिक बिषय की उत्तर पुस्तिकाओं के न पहुंचने से संबंधित परीक्षक बैरंग वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed