फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   notice,hamirpur,kabja

कब्जेदारों को सिंचाई विभाग ने थमाई नोटिस

Tue, 28 Sep 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
notice,hamirpur,kabja
भरुआसुमेरपुर। कस्बे में स्टेशन रोड पर बंधी पर बनाए गए भवनों को हटाने के लिए सिंचाई प्रखंड महोबा के अधिशासी अभियंता ने भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया है। जिससे भवन स्वामियों में हड़कंप मचा है। भवन स्वामियों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई हैं।
विज्ञापन

कस्बे में स्टेशन रोड पर हाईवे किनारे होटल से लेकर स्टेशन के पास तक सिंचाई विभाग की बंधी बनी थी। जिसका गाटा संख्या भिन्न-भिन्न है। इस बंधी पर करीब 150 लोगों ने बैनामा कराने के बाद अपने-अपने भवन बना लिए थे। इस पर विभाग कई बार नोटिस देकर भवन स्वामियों से कब्जा हटाने की बात कर चुका था। लेकिन भवन स्वामियों के बैनामा आदि होने के कारण उस पर कोई अमल नहीं हुआ है। इसी बीच करीब तीन माह पूर्व श्यामबाबू ने पीआईएल रिट दाखिल कर बंधी से अतिक्रमण हटाने की हाईकोर्ट से गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

जिस पर हाईकोर्ट ने 9 जुलाई को रिट याचिका पर फैसला देते हुए अवैध कब्जे को हटाने के लिए आदेश दिए हैं। इस पर सिंचाई प्रखंड महोबा के अधिशासी अभियंता ने 14 सितंबर को डाक के माध्यम से कब्जा धारकों को नोटिस भेजकर 15 दिनों के अंदर कब्जा हटाने के निर्देश दिए हैं। जब यह नोटिस भवन स्वामियों को मिला तो उनके होश उड़े हैं। वह प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि बैनामा कराकर ही उन्होंने भवन बनाए हैं। जिसमें स्टांप शुल्क आदि दिया है। अगर उनके भवनों को गिराया गया तो उन्हें अत्यधिक क्षति होगी। भवन स्वामियों ने जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed