{"_id":"60d618788ebc3e94c43012e2","slug":"nomination-for-the-post-of-district-panchayat-president-today-hamirpur-news-knp636448618","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन किए जाएंगे। इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए है। नामांकन स्थल कलक्ट्रेट परिसर में प्रत्याशी, अनुमोदक और प्रस्तावक के अलावा किसी को जाने की अनुमति नहीं होगी। कलक्ट्रेट के पांचों गेटों पर भारी पुलिस फोर्स के अलावा छह से अधिक मोबाइल बैरियर लगाए गए हैं।
अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को नामांकन होना है। इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के सभी प्रबंध कर लिए हैं। सीओ सदर अनुराग सिंह ने बताया कि कलक्ट्रेट परिसर के पांचों गेटों पर पुलिस को तैनात किया गया है। बताया कि चार इंस्पेक्टर के अलावा सदर सर्किल कुरारा, ललपुरा, सुमेरपुर व कोतवाली की फोर्स तैनात रहेगी।
इसके अलावा एलआईयू यूनिट को भी लगाया है। मुख्य गेट और नामांकन स्थल में मेटल डिटेक्टर डोर से होकर प्रत्याशी व उसके अनुमोदक प्रस्तावक को गुजरना होगा। इसके साथ ही पेट्रोल पंप, तहसील तिराहा, पुलिस लाइन के सामने, लोनिवि गेट, अमन शहीद समेत अन्य स्थानों पर मोबाइल बैरियर लगाकर वहां यातायात कर्मी और पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। नामांकन के दौरान यदि प्रत्याशी के साथ वाहनों का काफिला आता है तो वाहनों को स्टेडियम के सामने रोककर चौरा देवी मंदिर परिसर के पास खाली पड़ी जमीन में वाहनों को पार्किंग कराई जाएगी।