फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   No vehicle get in the hospital to carry father dead body son took it on an e-rickshaw in hamirpur

Video: पिता की लाश को ले जाने के लिए नहीं मिला अस्पताल में शव वाहन, मजबूर बेटा ई-रिक्शा पर लादकर ले गया

Mon, 25 Sep 2023 10:26 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, राठ (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, राठ (हमीरपुर) Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 25 Sep 2023 10:26 PM IST
सार

सीएचसी में शव ले जाने के लिए शव वाहन की व्यवस्था है। पर प्रचार प्रसार के अभाव में अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
No vehicle get in the hospital to carry father dead body son took it on an e-rickshaw in hamirpur
ई-रिक्शा पर लादकर पिता का शव ले गया बेटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के हमीरपुर स्थित राठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। जहां बीमारी से वृद्ध की मौत होने पर शव को ले जाने के लिए सीएचसी का शव वाहन नहीं मिला। परिजन वृद्ध के शव को ई-रिक्शे में रख कर ले गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि शव के अस्पताल से बाहर निकालने के लिए स्ट्रेचर तक नहीं मिल सका है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

राठ के कांशीराम कॉलोनी निवासी अनिल सोनी ने बताया उनके पिता रामगोपाल सोनी (70) को डायबिटीज की बीमारी थी। उरई के एक अस्पताल में आठ दिन इलाज कराने के बाद घर लाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया सोमवार सुबह हालत बिगड़ने पर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आसपास तलाश किया पर शव को ले जाने के लिए कहीं शव वाहन दिखाई नहीं दिया। मजबूरी में ई-रिक्शा पर अपने पिता का शव घर ले गए। 

विज्ञापन

बता दें सीएचसी में शव ले जाने के लिए शव वाहन की व्यवस्था है। पर प्रचार प्रसार के अभाव में अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। वहीं करीब चार माह पहले शव वाहन के चालक को हटा दिया गया। जब कोई शव वाहन की मांग करता है तो सुरक्षा गार्ड अथवा वार्ड ब्वाय वाहन चलाकर ले जाते हैं। 

वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने कहा शव वाहन उपलब्ध है। किसी ने वाहन की मांग ही नहीं की। कहा कि शव वाहन मांगने पर जरूर उपलब्ध कराया जाता। सीएमओ डॉ. गीतम सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed