{"_id":"4953649d84d21f92c9f7b9a61d68e355","slug":"no-student-s-body-was-found-hanging-from-a-tree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" विवाहित छात्रा का शव पेड़ पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहित छात्रा का शव पेड़ पर लटका मिला
No student 's body was found hanging from a tree
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पढ़ोरी गांव में एक विवाहिता छात्रा का शव पेड़ पर लटका मिला। बुधवार को सुबह दस बजे गांव से महाविद्यालय जाने के लिए निकली थी। लेकिन गुरुवार को सुबह उसका शव एक बबूल के पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ उमरदराज खंा मामले की जानकारी के लिए मृतक छात्रा के ससुराल व मायके जाकर पड़ताल की।
पढ़ोरी गांव निवासी रूकसार (22) कस्बा स्थित राजकीय महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उसकी शादी 25 अक्तूबर 2014 को गांव के ही अमीनउद्दीन के साथ हुई थी। रूकसार का पति अहमदाबाद में काम करता है और उसकी पढ़ाई के लिए पैसा भी भेजता था। इस समय पति गांव में ही मौजूद है। पति ने बताया कि वह बुधवार को कॉलेज आई थी।
दोपहर दो बजे तक वह नहीं पहुंची तो उसने उसके मोबाइल पर फोन किया तो कहा कि वह कुछ देर में आएगी। लेकिन शाम तक वह घर नहीं पहुंची। पता करने पर जानकारी हुई कि ऑटो से गांव तो आई और इसके बाद वह जंगल की ओर चली गई। रात में उसके मायके वालों को सूचना दी। लेकिन रात में वह नहीं मिली।
विज्ञापन
सुबह जब तलाश की गई तो गांव के बाहर खेतों में एक बबूल के पेड़ से उसका शव लटकता मिला। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर जांच पड़ताल शुरु की। उसका मोबाइल पेड़ के नीचे टूटा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद सीओ उमरदराज खंा पहले उसकी ससुराल गए और घर में मौजूद सास खैरुनिशा व अन्य परिजनों से जानकारी ली।
इसके बाद वह उसके मायके गए। मां ने बताया कि रूकसार ने बुधवार को अपनी बहन को फोन कर बताया था कि ससुराल से उसे लिवा जाओ। आज उसे ले जाने का वादा भी किया था। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।