{"_id":"68408f79898d0bc5540ebda4","slug":"no-sacrifice-should-be-done-in-the-open-dm-hamirpur-news-c-225-1-sknp1044-115012-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में न की जाए कोई कुर्बानी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में न की जाए कोई कुर्बानी : डीएम
Wed, 04 Jun 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
महोबा। बकरीद पर्व को लेकर जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में बुधवार को शाति समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम ने कहा कि नमाज स्थलों के आसपास बेहतर सफाई व्यवस्था कराकर चूने का छिड़काव कराया जाए। खुले में कुर्बानी न करें। कुर्बानी के बाद अवशेष को उचित स्थान पर गड्ढा खोदकर समुचित निस्तारण कराए।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होना चाहिए। त्योहार पर कोई नई परंपरा कायम न की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बिजली, पानी की निर्बाध आपूर्ति करने के निर्देश दिए। एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने सभी सीओ व थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि अफवाह और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर एडीएम रामप्रकाश, मोईनुल इस्लाम, एसडीएम जितेंद्र सिंह, अनुराग प्रसाद, डॉ. प्रदीप कुमार, शहर काजी सैय्यद आफाक हुसैन, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, रामजी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
अफवाहों पर न दें ध्यान, आपसी भाईचारा के साथ मनाएं पर्व
बेलाताल। बेलाताल पुलिस चौकी परिसर में तहसीलदार प्रमित सचान की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। तहसीलदार ने कहा कि बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाए। प्रभारी निरीक्षक कुलपहाड़ राधेश्याम वर्मा ने कहा कि त्योहार को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। इस मौके पर एसआई सुजीत कुमार, रमेश त्रिपाठी, मौला बक्स, जगत सिंह, नंदकिशोर कुशवाहा, महेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।