Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   No regard

Hamirpur News: जान की परवाह न नियमों का डर, बिना हेलमेट-सीट बेल्ट हो रहा सफर

Mon, 16 Nov 2026 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
No regard
फोटो 16 एचएएमपी 17- शहर के लक्ष्मीबाई तिराहा पर बिना हेलमेट एक बाइक पर तीन सवार। संवाद
- बीते 10 माह में 80 हजार से अधिक वाहनों पर हुईं कार्रवाई
विज्ञापन


- प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनाती के बावजूद सख्ती नहीं


- जागरूकता अभियान का नहीं पड़ रहा कोई असर


संवाद न्यूज एजेंसी


हमीरपुर। यातायात नियमों के पालन के लिए एक नवंबर से यातायात माह चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस की ओर से जागरूक अभियान चलाकर लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, लेकिन सड़कों पर हालात इसके उलट हैं। यातायात विभाग ने बीते 10 माह में अब तक कुल 80 हजार से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की है, इसके बावजूद हालत जस के तस नजर आए।

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक वाहन चालक खुलेआम नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। बाइक पर तीन से चार लोग सवार होकर सफर कर रहे हैं। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने के साथ कार चालक भी बिना सीट बेल्ट लगाए सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बाद भी नियमों का उल्लंघन जारी है।
विज्ञापन


शहर के मुख्य तिराहा, बस अड्डा, अस्पताल तिराहा से लेकर पुरानी सुभाष बाजार तक सोमवार दोपहर यातायात नियमों की अनदेखी के नजारे दिखे। कई बाइकों पर तीन सवारियां बैठी थीं। महिला थाना पर एक बाइक पर चार सवार बिना हेलमेट जाते दिखे। किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। कुछ पुलिसकर्मी भी नियमों का पालन करते नहीं दिखे। वहीं अन्य चौराहों व तिराहों पर तीन सवारी बैठाकर बाइक सवार फर्राटा भरते नजर आए। वहीं ऑटो चालक पांच की जगह 15 सवारियां भरकर जाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------


ट्रिपल राइडिंग पर नहीं रोक

सोमवार को मुख्य लक्ष्मी बाई तिराहा, सुभाष बाजार, बस अड्डा और महिला थाना के पास तीन और चार सवारियों वाली बाइकें गुजरती रहीं। किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। आसपास यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद ट्रिपल राइडिंग पर रोक नहीं लगी। इससे पुलिस की निगरानी और कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
--------------


जागरूकता के साथ कार्रवाई की भी जरूरत

एक नवंबर से यातायात माह के तहत पुलिस जागरूकता अभियान चला रही है। इसके बावजूद बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने के मामले सामने आ रहे हैं। नियमित चेकिंग और प्रभावी कार्रवाई के अभाव में वाहन चालक नियमों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। ऐसे में जागरूकता के साथ सख्ती भी जरूरी है।

----------------

10 माह में 80,179 वाहनों का हुआ चालान

जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जनवरी से अक्तूबर 2026 तक 10 माह में पुलिस ने विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 80,179 वाहनों का चालान किया। इनमें सबसे अधिक कार्रवाई बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ की गईं। वहीं, बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने के मामले में 1270 चालान किए गए हैं।
----------------

बिना हेलमेट 43 हजार से अधिक वाहनों का चालान

बिना हेलमेट बाइक चलाने पर 43,773 वाहनों का चालान किया गया है। वहीं सीट बेल्ट के 1,270, तीन सवारी 7,689, मोबाइल फोन 382, नंबर प्लेट 1200, बिना डीएल 4170, नो पार्किंग- 6632, नो इंट्री 03, यातायात नियमों का उल्लंघन 5,971, ओवरलोड 396, प्रेशर हार्न 499, काली फिल्म 38, नशे में 344, तीव्र गति 7,812 वाहनों के खिलाफ बीते 10 माह में कार्रवाई की गई हैं। इनसे 30 लाख 94 हजार 812 रुपये शमन शुल्क वसूला गया है। आंकड़ों के अनुसार, पुलिस की कार्रवाई में हेलमेट और यातायात के अन्य नियमों का उल्लंघन प्रमुख रूप से सामने आया है।
-----------------

नाबालिगों के हाथ में बाइक की कमान

शहर की सड़कों पर नाबालिग भी बेखौफ बाइक दौड़ाते नजर आ रहे हैं। कम उम्र में वाहन चलाने के दौरान न तो यातायात नियमों का ध्यान रखा जा रहा है और न ही सुरक्षा मानकों का। कई नाबालिग बिना हेलमेट बाइक चलाते दिखते हैं। अभिभावकों की लापरवाही भी इसकी एक बड़ी वजह है।
---------------

वर्जन:

यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। साथ ही यातायात माह और सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। केवल कार्रवाई ही इसका हल नहीं, बल्कि वाहन चालकों को भी इसके प्रति जागरूक होना चाहिए। - अरविंद कुमार वर्मा, अपर एसपी।

----------------------




डीएम ने यातायात नियमों के पालन की दिलाई शपथ

फोटो 16 एचएएमपी 20- कलक्ट्रेट परिसर में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा की शपथ दिलाते डीएम। स्रोत-सूचना

हमीरपुर। कलक्ट्रेट परिसर से सोमवार को सड़क सुरक्षा जनजागरूकता वाहन रैली निकाली गई। डीएम ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। डीएम अशोक कुमार ने यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि पूरे पखवाड़े अभियान चलाया जाएगा। यह पखवाड़ा 16 नवंबर से 30 नवंबर तक जनपद में संचालित किया जाएगा। विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा के उपायों तथा सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन के लिए आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी। मौके पर अपर एसपी अरविंद कुमार वर्मा, एआरटीओ प्रवीण कुमार सिंह, डिप्टी कलक्टर पैगाम हैदर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद

-----------------



इन नियमों का करें पालन


- दोपहिया वाहन चलाते समय चालक के साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट लगाना अनिवार्य है।

- चार पहिया वाहन में चालक एवं आगे बैठने वाले यात्री को सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

- वाहन निर्धारित लेन में ही चलाएं तथा गलत साइड ड्राइविंग और अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचें।

- पर्याप्त जगह मिलने पर ही सुरक्षित तरीके से ओवरटेक करें और किसी भी स्थिति में जल्दबाजी न करें।

- नशे की हालत में वाहन न चलाएं, यातायात संकेतकों का पालन करें।

- वाहनों के बीच पर्याप्त सुरक्षित दूरी बनाए रखें और धीमी गति से चलें एवं रुकें देखें और जाएं जैसे सड़क संकेतों का विशेष ध्यान रखें।

- लोग यातायात नियमों का पालन अपनी आदत में शामिल करें, इससे स्वयं के साथ-साथ दूसरों का जीवन भी सुरक्षित रखा जा सके।

फोटो 16 एचएएमपी 17- शहर के लक्ष्मीबाई तिराहा पर बिना हेलमेट एक बाइक पर तीन सवार। संवाद

फोटो 16 एचएएमपी 17- शहर के लक्ष्मीबाई तिराहा पर बिना हेलमेट एक बाइक पर तीन सवार। संवाद

फोटो 16 एचएएमपी 17- शहर के लक्ष्मीबाई तिराहा पर बिना हेलमेट एक बाइक पर तीन सवार। संवाद

फोटो 16 एचएएमपी 17- शहर के लक्ष्मीबाई तिराहा पर बिना हेलमेट एक बाइक पर तीन सवार। संवाद

फोटो 16 एचएएमपी 17- शहर के लक्ष्मीबाई तिराहा पर बिना हेलमेट एक बाइक पर तीन सवार। संवाद

फोटो 16 एचएएमपी 17- शहर के लक्ष्मीबाई तिराहा पर बिना हेलमेट एक बाइक पर तीन सवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed