फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   no mining at 49 maurang mines

49 मौरंग खदान से निकासी बंद

Tue, 03 Nov 2015 11:48 PM IST
Updated Tue, 03 Nov 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
no mining at  49 maurang mines

जिले में मौरंग खनन के 49 पट्टों पर उच्च न्यायालय की रोक के बाद सक्रिय हुए प्रशासन ने खदानों से मौरंग की निकासी पर रोक लगा दी। मंगलवार को जिगनी और चिकासी के पास संचालित खनन पट्टों पर सन्नाटा दिखा। हालांकि 13 खनन पट्टों से मौरंग भरे ओवर लोड ट्रक गुजरते देखे गए।

विज्ञापन


जिले में मौरंग माफिया सक्रिय हैं। असरदार लोग अपनी मनमर्जी कर मौरंग का व्यवसाय करने से नहीं चूकते है। वर्ष 2012 में मौरंग खनन के 49 पट्टे असरदार लोगों ने पा लिए। पिछले दिनों इस पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दिया।
विज्ञापन


अमर उजाला ने हाईकोर्ट की ओर से लगाई गई रोक की खबर को प्राथमिकता से प्रकाशित किया। इसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने सभी पट्टा धारकों को नोटिस जारी किया। इसके साथ ही छापेमारी तेज कर दी। बीते पांच दिनों में ताबड़तोड़ छापेमारी चली। इस पर ज्यादातर खदानें बंद हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को जिगनी और चिकासी में संचालित खदानों पर देखा गया तो सन्नाटा पसरा मिला। खदान पर बने बैरियर में एक तखत पड़ा था लेकिन दूर-दूर तक नदी में कोई नहीं दिखा। मालूम हो कि जिले में अवैध रूप से मौरंग खनन करने से नदियों का स्वरूप बदल गया है। मौरंग निकल जाने से खदानें समाप्त हो चुकी है।

बल्कि नदियों की जलधारा से मौरंग निकालकर धंधा किया जा रहा है। जिले में मौरंग का खनन बेतवा, केन व धसान नदियों में हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed