फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   no flavour in mango due to heat

गर्मी से आम बेरस, बागवान बेबस

Sun, 24 Apr 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर Updated Sun, 24 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
no flavour in mango due to heat
बाग में आम के फल दिखाता किसान। - फोटो : अमर उजाला

अप्रैल में ही पारा 46 डिग्री के आसपास होने से आम की बढ़त पर असर पड़ रहा है। फल का आकार छोटा होने के साथ इसकी मिठास भी कम रहने की आशंका है। उद्यान विशेषज्ञों के अनुसार इस समय 35 से 40 डिग्री तापमान आम के लिए बेहतर होता। लेकिन अधिक गर्मी ने आम के बागवानों को परेशान कर दिया है। वहीं मुसम्मी के पेड़ों पर आए फूलों और फलों पर भी बुरा असर पड़ रहा है। छोटे-छोटे फल गिरने से किसान चिंतित हैं। 

विज्ञापन


सूखे से जूझ रहे जिले में राठ, मुस्करा, गोहांड, सरीला और मौदहा क्षेत्रों में किसानों ने विपरीत परिस्थितियों में भी आम और मुसम्मी के  बाग तैयार किए हैं। बिवांर के बाबूराम, रामरतन, मातादीन वर्मा, रामरतन कुशवाहा, रजवा पाठक, किशोरी लाल ने बताया कि गर्मी के प्रकोप से बौर मर गई। अब फल आ गए हैं, लेकिन अधिक तापमान से पेड़ पर लगा फल झुलस रहा है। उद्यान विशेषज्ञों की माने तो तपिश में फल से रस गायब हो रहा है। इसी तरह तापमान में बढ़ोत्तरी होती रही तो फल तय समय से पहले ही सूखकर गिर सकता है। वहीं मुसम्मी में भी छोटे छोटे फल तेज गर्मी से मुरझाकर गिर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed