{"_id":"571d0c114f1c1b44658b4d4f","slug":"no-flavour-in-mango-due-to-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से आम बेरस, बागवान बेबस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से आम बेरस, बागवान बेबस
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
Updated Sun, 24 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
बाग में आम के फल दिखाता किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल में ही पारा 46 डिग्री के आसपास होने से आम की बढ़त पर असर पड़ रहा है। फल का आकार छोटा होने के साथ इसकी मिठास भी कम रहने की आशंका है। उद्यान विशेषज्ञों के अनुसार इस समय 35 से 40 डिग्री तापमान आम के लिए बेहतर होता। लेकिन अधिक गर्मी ने आम के बागवानों को परेशान कर दिया है। वहीं मुसम्मी के पेड़ों पर आए फूलों और फलों पर भी बुरा असर पड़ रहा है। छोटे-छोटे फल गिरने से किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन
सूखे से जूझ रहे जिले में राठ, मुस्करा, गोहांड, सरीला और मौदहा क्षेत्रों में किसानों ने विपरीत परिस्थितियों में भी आम और मुसम्मी के बाग तैयार किए हैं। बिवांर के बाबूराम, रामरतन, मातादीन वर्मा, रामरतन कुशवाहा, रजवा पाठक, किशोरी लाल ने बताया कि गर्मी के प्रकोप से बौर मर गई। अब फल आ गए हैं, लेकिन अधिक तापमान से पेड़ पर लगा फल झुलस रहा है। उद्यान विशेषज्ञों की माने तो तपिश में फल से रस गायब हो रहा है। इसी तरह तापमान में बढ़ोत्तरी होती रही तो फल तय समय से पहले ही सूखकर गिर सकता है। वहीं मुसम्मी में भी छोटे छोटे फल तेज गर्मी से मुरझाकर गिर रहे हैं।
विज्ञापन