फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Next week, 20 hours power

अगले हफ्ते से 20 घंटे बिजली

Thu, 28 Jan 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर। Updated Thu, 28 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Next week, 20 hours power

विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। सीएम अखिलेश यादव की सख्ती के बाद गुरुवार को विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए लखनऊ की टीम ने 132 केवी पावर हाउस में डेरा डाल दिया है। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो अगले हफ्ते से लोगों को 20 घंटे बिजली मिलने लगेगी।

बुधवार को मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान उन्हें बताया गया था कि जिले में 10 घंटे से ज्यादा बिजली नहीं मिल रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई। इसके बाद लखनऊ की टीम को जिले में कैंप कर आपूर्ति सुधारने के निर्देश दिए गए। इस पर गुरुवार को आगरा के तकनीकी निदेशक एससी भारती यहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि 33/11केवी पावर हाउस जल्ला, मिश्रीपुर, कुछेछा, पारा रैपुरा रेहुंटा, छानी में बने हैं। ये  सबस्टेशन मार्च तक चालू हो जाएंगे। 
विज्ञापन


पारा रैपुरा व सुमेरपुर द्वितीय को सुमेरपुर के पावर हाउस से जोड़ा जाएगा। सरीला, छानी एवं रेहुँटा  के पावर हाउस को सरीला में बन रहे 132 केवी पावर हाउस से जोड़ा जाएगा। निदेशक आपरेशन शतांशु अग्रवाल ने बताया कि पतारा का बड़ा पावर हाउस मई व सरीला का 132 केवी पावर हाउस जून तक चालू हो जाएगा। निदेशक तकनीकी लखनऊ के एम मित्तल, निदेशक कार्य एवं परियोजना एपी सिंह, मुख्य अभियंता वितरण जोन बांदा एके श्रीवास्तव मुख्य अभियंता पारेषण आगरा अशोक सक्सेना, मुख्य अभियंता कार्य योजना लखनऊ सुमन गुच्छ  सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed