{"_id":"695c066e65faeb3680041c07","slug":"newborn-dies-doctor-and-staff-accused-of-negligence-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-134454-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: नवजात की मौत, डॉक्टर व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: नवजात की मौत, डॉक्टर व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप
Tue, 06 Jan 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्राइवेट अस्पताल में आपरेशन से प्रसव के दो दिन बाद बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डीएम व सीएमओ से शिकायत की है।
सुमेरपुर थाने के इंगोहटा गांव निवासी अजय कुमार मिश्रा ने सोमवार को डीएम व सीएमओ को शिकायती पत्र दिया है। उसमें बताया कि पत्नी काजल को प्रसव के लिए मुख्यालय के मां हास्पिटल में भर्ती कराया था। दो जनवरी को दिन के 11.46 बजे आपरेशन से बच्चा हुआ। जन्म के समय दोनों स्वस्थ थे। चार जनवरी की रात 10 बजे बच्चे की हालत बिगड़ गई। स्टाफ ने स्थिति नार्मल बताकर उन्हें चुप करा दिया। बताया कि रात दो बजे बच्चे का शरीर शांत हो गया। तब भी डॉक्टर व स्टाफ ने कुछ नहीं किया। वह जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे की एक से दो घंटे पहले ही मौत हो चुकी थी। आरोप लगाया कि डॉक्टर व स्टाफ की लापरवाही से बच्चे की जान गई है। डॉक्टर व स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सीओ सदर राजेश कमल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मौके पर जाकर लोगों को शांत कराया गया है। किसी ने तहरीर नहीं दी। शिकायत होने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।