{"_id":"6ab418fc0d4679177e0e7da1","slug":"new-dm-swings-into-action-immediately-upon-taking-charge-furious-over-the-filth-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-145462-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: कमान संभालते ही एक्शन में नए डीएम, गंदगी पर बिफरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: कमान संभालते ही एक्शन में नए डीएम, गंदगी पर बिफरे
विज्ञापन
फोटो23एचएएमपी 24- कार्यभार संभालते जिलाधिकारी अशोक कुमार। संवाद
- फोटो : 1
हमीरपुर। जिले की कमान संभालते ही नवागंतुक जिलाधिकारी अशोक कुमार एक्शन मोड में नजर आए। बुधवार को कार्यभार संभालने के बाद सीधे कलक्ट्रेट की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राजस्व अभिलेखागार, भूलेख, महिला कल्याण विभाग, वन स्टॉप सेंटर समेत विभिन्न पटल और अनुभागों का निरीक्षण किया। चकबंदी, प्रोबेशन विभाग के कार्यालय के पहले ही गंदगी देख नाराजगी जताई।
डीएम सबसे पहले कोषागार पहुंचे। यहां के कागजी औपचारिकता पूरी करने के बाद जब वह बाहर निकले तो गाड़ी छोड़कर पैदल ही चल दिए। यह देखकर कई अधिकारी असहज हो गए। सामने जो इमारत थी, उसके बारे में पूछा और जाने लगे तो अधिकारी परेशान हो उठे। वहां की गंदगी देख, उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि साफ सफाई करा लें, नहीं तो खेर नहीं। इसके बाद वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। यहां से वह आगे बढ़े तो दफ्तर के गेट खोल दिए गए, लेकिन वह कुर्सी पर बैठने के बजाए सीधे निरीक्षण पर निकल गए। विभिन्न पटलों के निरीक्षण के बाद वह मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि शासन और मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक कोई भी फरियादी उनसे मिल सकता है। जायज समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराया जाएगा।
अवैध खनन और ओवरलोडिंग के सवाल पर डीएम ने स्पष्ट किया कि नियमों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीडीओ अरुण कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार, एडीएम न्यायिक रिजवाना शाहिद, एडीएम नमामि गंगे विजय सिंह, कोषाधिकारी अंकिता सिंह, डिप्टी कलेक्टर पैगाम हैदर, जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार समेत सभी एसडीएम और अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
एक नजर में जिलाधिकारी
नवागत डीएम अशोक कुमार वर्ष 2014 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। जिलाधिकारी के रूप में पहली तैनाती है। इसके पहले वह सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में विशेष सचिव रहे। लोक सेवा आयोग के सचिव, शासन के विभिन्न विभागों में जिम्मेदारी संभालने के अलावा गोंडा और फिरोजाबाद में मुख्य विकास अधिकारी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अपर जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी के रूप में सेवाएं दी हैं।