फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Nephew's body found in well in front of aunt's house

मौसिया के घर आए युवक का शव कुए में मिला

Sun, 27 Mar 2022 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Nephew's body found in well in front of aunt's house
राजन सिंह (फाइल फोटो)। - फोटो : HAMIRPUR
मौदहा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के घटकना गांव में महोबा का एक युवक अपनी मौसी के घर के सामने कुएं में मृत मिला। छह दिन बाद उसका शव पाया गया। ताज्जुब रहा कि मौसी के घरवालों को इसकी जानकारी ही नहीं हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक के चाचा ने हत्या का शक जताया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

जनपद महोबा के खन्ना थानाक्षेत्र के ग्योड़ी गांव निवासी अरविंद सिंह ने बताया कि उनका भतीजा राजन सिंह (22) घर का इकलौता पुत्र था। वह अविवाहित था। परिवार में भाभी रानी और एक नाबालिग भतीजी शिवानी है। भाई की मौत कई वर्ष पहले हो गई थी। राजन गांव में ही रहकर खेतीबाड़ी करता था। भतीजा 20 मार्च को मौदहा कोतवाली के घटकना गांव में अपने मौसा शैतान सिंह के घर गया था। वहां पहुंचने के बाद उसी दिन वह लापता हो गया था। उसका शव छह दिन बाद मौसा के घर के सामने कुएं से बरामद हुआ। उन्होंने संदेह जताया कि भतीजे की किसी ने हत्या की है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे बिहरका निवासी दूसरे मौसा श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि राजन अपनी मां व बहन के साथ 20 मार्च को घर आया था। कुछ दूर रुकने के बाद वह घटकना जाने की बात कहकर निकला था। वह घटकना पहुंचा भी और उसी दिन लापता हो गया था। घटकना वालों ने छह दिन तक राजन को ढूूंढने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। शव मिलने के बाद भी घटना स्थल पर नहीं आए। संदेह हो रहा है कि कहीं न कहीं कोई बात अवश्य है। राजन जब बिहरका आया था तो उसने किसी तरह का नशा नहीं किया था। राजन की मां रानी रो-रो कर बेहाल हैं। कहती हैं कि बुढ़ापे का सहारा छिन गया। जबकि बहन शिवानी गुमसुम है। कोतवाल पवन कुमार पटेल का कहना है कि राजन के चाचा लोकेंद्र सिंह ने सूचना दी है कि राजन अत्यधिक शराब पीता था। जो अपनी मौसी के गांव घटकना मौदहा आया था। थाना खन्ना में पिछले 20 मार्च को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। घटकना में कुएं में गिरने की सूचना पर शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

घटकना गांव में कुए में गिरे युवक के मामले की जांच पड़ताल करते सीओ रविप्रकाश सिंह

घटकना गांव में कुए में गिरे युवक के मामले की जांच पड़ताल करते सीओ रविप्रकाश सिंह- फोटो : HAMIRPUR

शहर के पोस्टमार्टम हाउस में घटना की जानकारी देते परिजन।

शहर के पोस्टमार्टम हाउस में घटना की जानकारी देते परिजन।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed