{"_id":"693475f9f538b1cc610ae6a2","slug":"nepals-ruby-defeated-rajasthans-khushi-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-133399-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: नेपाल की रूबी ने राजस्थान की खुशी को किया चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: नेपाल की रूबी ने राजस्थान की खुशी को किया चित
Sat, 06 Dec 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो06एचएएमपी 21 दंगल में एक दूसरे को दांव दिखाते पहलवान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिवांर(हमीरपुर)। उमरी गांव में चल रहे सिद्धबाबा मेला में शनिवार को विशाल दंगल आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न प्रदेशों से पहलवान आए। नेपाल की महिला पहलवान रूबी ने राजस्थान खुशी को दांव लगाकर चित कर दिया।
दंगल का उद्घाटन राठ विधायक प्रीतिनिधि वीरेन्द्र अनुरागी ने किया। पहली कुश्ती केरला के कटप्पा पहलवान और जम्मू-कश्मीर के रिजवान गनी के बीच हुई। यह कुश्ती बेहद रोमांचक रही। दोनों ही पहलवान एक दूसरो को पराजित करने के लिए जोर आजमाइश करते रहे। आखिर में रिजवान ने दांव लगाकर कुश्ती जीत ली। मेंटल पहलवान हरियाणा और हलचल बाबा राजस्थान के बीच दूसरी कुश्ती हुई। जिसमें मेन्टल पहलवान ने बाजी मारी। वहीं महिला कुश्ती में नेपाल की रूबी और राजस्थान की खुशी के बीच मुकाबला हुआ ,जिसमें नेपाल की रूबी ने बेहद पेशेवर अंदाज में महज चार मिनट में ही कुश्ती जीत ली। दंगल में और भी नामी गिरामी पहलवानों के साथ क्षेत्रीय पहलवानों की भी कुश्ती हुई। कार्यक्रम का आयोजन ग्रामप्रधान कपिल वर्मा ने किया।