फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   National Federation of Education officials elected unopposed

निर्विरोध चुने गए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ पदाधिकारी

Sat, 11 Dec 2021 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
National Federation of Education officials elected unopposed
राठ। बीआरसी केंद्र में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लाक इकाई की निर्वाचन प्रक्रिया हुई। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष व महामंत्री चुने गए। राठ में कुंवर बहादुर व गोहांड में प्रमोद कुमार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन

जिला संगठन मंत्री विनोद द्विवेदी ने कहा कि शिक्षक समाज का आइना है। स्वस्थ परंपरा कायम रखते हुए सर्वसम्मति से पदाधिकारी चुने गए हैं। जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह लोधी व संरक्षक लालसिंह राजपूत ने बताया कि राठ में कुंवर बहादुर अध्यक्ष, अंकित शुक्ला महामंत्री, गोहांड में प्रमोद कुमार अध्यक्ष व क्षत्रिय महेश कुमार महामंत्री, मुस्करा में अनिल राजपूत अध्यक्ष व सौरभ अड़जरिया महामंत्री तथा सरीला ब्लाक में रवि राजपूत निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। वहीं सरीला में महामंत्री पद पर चुनाव हुआ। जिसमें राजीव कुमार 43 मत पाकर जीते। उनके प्रतिद्वंदी आनंद को 20 मत मिले। 67 मतों में चार मत अवैध घोषित हुए। चारों ब्लाकों में राजन द्विवेदी, उदीप सचान, विवेक खेवरिया, शिवपाल यादव, राजकुमार दत्तात्रेय, रोहित सिंह राय, इंद्रपाल सिंह व उरई के बृजेंद्र कुमार चुनाव अधिकारी व प्रेक्षक रहे। विजयी प्रत्याशियों ने जिला पदाधिकारियों व शिक्षकों के साथ स्वामी ब्रह्मानंद की समाधि पर नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed