{"_id":"6abff12a59b519299a03f1ab","slug":"mud-house-collapses-suddenly-disaster-averted-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-145835-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: भरभराकर गिरा कच्चा घर, हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: भरभराकर गिरा कच्चा घर, हादसा बचा
विज्ञापन
मौदहा। कस्बे के फत्तेपुर मोहल्ले में शुक्रवार शाम लगातार बारिश से कमजोर हो चुका कच्चा घर अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय महिला और बच्चे घर के बाहर बैठे थे। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
फत्तेपुर निवासी भूरेलाल अनुरागी के कच्चे मकान में उनकी पत्नी फूला और बच्चे मौजूद थे। शुक्रवार शाम अचानक मकान का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। घर गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि उस समय परिवार के सदस्य बाहर बैठे थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
भूरेलाल ने बताया पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवारें और छत कमजोर हो गई थीं। इसी के चलते मकान अचानक ढह गया। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। अब कहीं सामान रखने की व्यवस्था नहीं है। लेखपाल अवनीश कुमार मौके पर पहुंचे और क्षति का जायजा लिया। कहा कि रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। जल्द ही क्षतिपूर्ति दिलाई जाएगी। (संवाद)