{"_id":"5845b25b4f1c1bf959448211","slug":"moving-by-bike-kudin-two-students-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बाइक से कूदीं दो छात्राएं, घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बाइक से कूदीं दो छात्राएं, घायल
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Tue, 06 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद जालौन के उदनपुर गांव में पढ़ रहीं दो छात्राओं को परिजनों के बुलाने का झांसा देकर एक युवक बाइक पर बैठाकर कुरारा की ओर भाग निकला। लेकिन शक होने पर दोनों छात्राएं फोरलेन पर डामर गंाव के पास बाइक से कूद गईं। इस घटना में दोनों को चोर्टें आइं हैं। ग्रामीणों ने कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद परिजनों को सूचना दी है।
लेकिन आरोपी युवक गांव न ले जाकर डामर गांव की ओर फोरलेन पर चला गया। इस पर जब उन्होंने उससे पूछा कि कहां लिए जा रहे हो, तो उसने कुछ नहीं बताया तथा बाइक की गति बढ़ा दी। इस पर वह अपनी जान की परवाह किए बगैर बाइक से कूद गईं। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। जबकि बाइक सवार मौके से भाग निकला। दोनों घायलाें को ग्रामीणों ने एक आपे में बैठाकर कस्बे के सरकारी अस्पताल भेजा। उनके द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके परिजनों को सूचना दी गई। परिवारजन दोनों का इलाज करा घर वापस ले गए। अभी तक किसी के खिलाफ थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद जालौन के कदौरा थानाक्षेत्र के उदनपुर गांव स्थिति इंटर कालेज में जनपद जालौन के गांव कुसमरा की दो छात्राएं पढ़ती हैं। घायल छात्राओं ने बताया कि उदनपुर गांव निवासी एक युवक दोपहर उनके विद्यालय में अवकाश के समय आया। कहने लगा कि उन दोनों को उनके घर वालों ने बुलाया है। इस पर वह दोनों उसके साथ बाइक पर बैठकर गांव जाने के लिए चल दीं।