फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Motorcycle stolen and set on fire; police investigating.

Hamirpur News: मोटरसाइकिल चोरी कर आग के हवाले किया, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 29 Sep 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Motorcycle stolen and set on fire; police investigating.
मुस्करा (हमीरपुर)। रविवार रात मुस्करा कस्बे में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। चोरों ने एक घर के सामने खड़ी बाइक चुरा ली। इसके बाद उसे करीब 300 मीटर दूर ले जाकर आग के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

मस्जिद तिराहे के सामने रहने वाले नजीर खान पुत्र मुनीर खान की मोटरसाइकिल चोरी हुई। उन्होंने अपनी बाइक घर के सामने खड़ी की थी। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार रात करीब 11 बजे तक बाइक वहीं खड़ी दिखाई दे रही थी। इसके बाद चोरों ने बाइक चुराकर दीक्षित मुहाल के पास ले जाकर आग लगा दी। आग की तेज लपटें देखकर पास में रहने वाले निश्चल दीक्षित ने बाहर आकर देखा। उन्होंने मोटरसाइकिल को जलते हुए पाया। निश्चल दीक्षित ने घटना का वीडियो भी बनाया। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पीआरवी टीम मौके पर पहुंची, पर तब तक मोटरसाइकिल पूरी तरह जल चुकी थी। सुबह नजीर खान ने अपनी बाइक गायब देखी। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। दीक्षित मुहाल पहुंचकर उन्होंने जली हुई मोटरसाइकिल की पहचान की।
विज्ञापन


निश्चल दीक्षित की सूचना पर पीआरवी टीम घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि आग बुझाने से पहले ही मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर राख हो गई थी। थाना प्रभारी सुदेश सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed