फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Moped rider dies after colliding with cattle

Hamirpur News: मवेशी से टकराकर मोपेड सवार की मौत

Fri, 02 Oct 2026 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Moped rider dies after colliding with cattle
राठ। पनवाड़ी मार्ग पर बसेला गांव के पास शुक्रवार शाम सड़क पर मवेशी से टकराकर मोपेड दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मवेशी गभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन

महोबा जिले के अजनर थाने के बेरी गांव निवासी पुत्तीलाल (65) शुक्रवार शाम बाइक से कस्बे की ओर आ रहे थे तभी बसेला गांव के पास अचानक सड़क पर गाय आ गई और बाइक सवार टकरा गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि गाय के पीछे के दोनों पैर टूट गए। पहाड़ीगड़ी गांव के रामसिंह ने बताया कि पुत्तीलाल उनके पारिवारिक रिश्तेदार थे। सूचना पर अस्पताल ले आए हैं। वह वैद्य थे और गांव गांव जाकर इलाज करते थे। सीएचसी के डॉक्टर अंजुम निरंजन ने कहा कि मृतक सिर में यदि हेलमेट पहने होता तो शायद जान बच सकती थी। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed