{"_id":"576198954f1c1b4b5c11b9f2","slug":"monkey-on-the-ride-down-from-the-roof-of-the-woman-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदर के दौड़ाने पर महिला की छत से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदर के दौड़ाने पर महिला की छत से गिरकर मौत
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
Updated Wed, 15 Jun 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
monkey
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे में बंदरों का आतंक कम नहीं हो रहा है। मंगलवार की शाम को मलीकुंआ चौराहे के पास बंदर के दौड़ाने पर महिला की छत से गिरकर मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों में रोष है। बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान भी नहीं चलाया जा रहा है। कस्बे के थाना चौराहा, नेशनल चौराहा, रामनगर, मराठीपुरा, तहसील क्षेत्र, हैदरगंज, मथुरा मंदिर के अलावा कस्बे के अन्य इलाकों में बंदरों के आतंक से लोग त्रस्त हैं। आएदिन बंदरों के काटने व सामान नष्ट करने की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
इसके बाद भी नगर पालिका परिषद व वन विभाग बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान नहीं चला रहा है। इनके आतंक से मंगलवार की शाम मलीकुंआ चौराहा निवासी प्रमोद गुप्ता की पत्नी विमलेश (45) को बंदरों ने खदेड़ लिया। काटने के डर से महिला हड़बड़ाहट में जीने से उतरते समय छत से गिर गई। उसे कस्बे के अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस इलाके के कुलदीप गुप्ता सहित अन्य लोगों ने नगर पालिका परिषद व वन विभाग बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने की मांग की है।
विज्ञापन