{"_id":"690ce894bf6737812b0a2277","slug":"mistaken-for-child-thief-youth-handed-over-to-police-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-132230-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बच्चा चोर समझ कर युवक को पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बच्चा चोर समझ कर युवक को पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
पुलिस ने अपहरण से किया इन्कार, बताया गलतफहमी
संवाद न्यूज एजेंसी
भरुआ सुमेरपुर। थानाक्षेत्र के देवगांव में बालिका को अपहरण की अफवाह को लेकर ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ कर जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष ने अपहरण की घटना से इन्कार किया है व गलतफहमी में युवक को पीटने की बात बताई है।
थानाक्षेत्र के देवगांव में शाम करीब 5:30 बजे एक युवक नशे की हालत में गांव निवासी एक सात वर्षीय बालिका को पकड़ने की अफवाह फैल गई। लोगों ने बालिका को अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाकर युवक को धर दबोचा और जमकर मारपीट की।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पीआरबी ने युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं, परिजनों ने जब बालिका से पूछा तो उसने ऐसी घटना से इनकार कर दिया। जिस पर परिजनों ने युवक के खिलाफ किसी तरह की तहरीर नहीं दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के चंदौलीतीर निवासी बालवीर पुत्र दयाशंकर केवट शाम करीब 4:00 बजे ट्रैक्टर में भवन निर्माण सामग्री लादकर आ रहा था। तभी मंडी गेट के पास उसने महिला को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
इसी भय से वह ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर भाग निकला और देवगांव पहुंच गया। जहां लोगों ने बच्चा चोर समझ कर पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक पुलिस हिरासत में है। किसी ने कोई तहरीर अभी तक नहीं दी है।