{"_id":"6247484fc81dbd3b72665f21","slug":"missing-youth-found-in-injured-condition-behind-the-house-hamirpur-news-knp688807961","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से गायब युवक घायल अवस्था में घर के पीछे मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से गायब युवक घायल अवस्था में घर के पीछे मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्करा। दो दिन पूर्व हुई मारपीट के बाद लापता हुआ युवक घायल अवस्था में अपने ही घर के पीछे पड़ा मिला।
उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की ओर से चार लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि घायल के खिलाफ भी छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज है। मामले की जांच की जा रही है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी अर्चना ने थाने में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि पिछले 29 मार्च को रात करीब 8 बजे बेटे हरिओम (20) को चार लोग घर से ले गए और पिटाई कर उसे गायब कर दिया। इस पर पुलिस गायब युवक की तलाश में जुट गई। गुरुवार रात हरिओम अपने ही घर के पीछे घायल अवस्था में पड़ा मिला। गांव पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि 29 मार्च को हरिओम ने गांव निवासी युवक की बहन के साथ छेड़छाड़ की थी।
जिसके चलते उसने ने अन्य साथियों के साथ मिलकर हरिओम को घर बुलाकर मारपीट की थी। बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। घायल हरिओम के विरुद्ध छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जबकि दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ घर से ले जाकर मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। हरिओम तीन दिन कहां था और वह अपने घर के पीछे कैसे पहुंचा। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।