फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Middle-aged man sleeping at home murdered by having his throat slit.

Hamirpur News: घर में सो रहे अधेड़ की गला रेतकर हत्या

Fri, 11 Sep 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged man sleeping at home murdered by having his throat slit.
फोटो 11 एचएएमपी 04- राठ में मृतक के परिजन व पड़ोसियों से जानकारी लेते पुलिसकर्मी। संवाद
मुस्करा (हमीरपुर)। कस्बा थानाक्षेत्र के गांव बिंहुनी खुर्द में गुरुवार रात अज्ञात हमलावरों ने ठाकुरदास अहिरवार (65) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं फाॅरेंसिक टीम और डाॅग स्क्वॉड ने साक्ष्य जुटाए। वारदात का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन


ठाकुरदास के बड़े बेटे इंदल अहिरवार (38) ने बताया कि वह अमावस्या पर्व पर मां और दो बेटियों के साथ चित्रकूट कामतानाथ दर्शन करने गए थे। रात करीब 12 बजे पत्नी राधा ने फोन पर सूचना दी कि पिता की हत्या कर दी गई है। खबर सुनते ही वह घर लौट आए। घटना के समय घर में राधा, दो बेटियां रेखा (8) व अनीता (7) और छोटा बेटा नरेश (20) था। बताया कि पिता मजदूरी करते थे जिनके नाम पर चार बीघा भूमि है। पिता रात्रि में घर के बाहर बने कमरे में अकेले ही सोते थे और कमरे का दरवाजा खुला रहता था।
विज्ञापन

पड़ोसी दाताराम ने बताया कि गुरुवार रात्रि करीब 12 बजे के आसपास उन्हें शोर सुनाई दिया। बाहर निकल कर देखा तो ठाकुरदास के घर चीख पुकार मची थी। ठाकुरदास कमरे में चारपाई पर खून से लथपथ पड़े थे। मृतक के अविवाहित छोटे बेटे नरेश ने बताया कि पिता को अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से गला काट कर मार दिया है। गांव के पूर्व प्रधान मुन्ना ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ माैके पर पहुंचे। बाद में सीओ राजीव प्रताप सिंह, एएसपी अरविंद कुमार वर्मा भी पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना कर परिजन से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस गहनता से जांच कर रही है। हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इंदल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के गले में ब्लेड मारने जैसे चोट के निशान होने के साथ ही भारी वस्तु से गले पर हमला करने के कारण अधिक रक्त बहने से मौत की बात सामने आई है।

फोटो 11 एचएएमपी 04- राठ में मृतक के परिजन व पड़ोसियों से जानकारी लेते पुलिसकर्मी। संवाद

फोटो 11 एचएएमपी 04- राठ में मृतक के परिजन व पड़ोसियों से जानकारी लेते पुलिसकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed