फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   mhhila ki maut per sasuraiyo ko pita

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर बढ़ा विवाद:प्रवासी की पत्नी की डाई पीने से हुई मौत

Thu, 28 May 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
mhhila ki maut per sasuraiyo ko pita
विवाहिता की मौत पर ससुरालियों को पीटा
विज्ञापन

पिता ने दर्ज कराई दहेज हत्या की रिपोर्ट, पति व ससुर गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
मौदहा (हमीरपुर)। लॉकडाउन में घर लौट पति से विवाद के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे 30-40 ग्रामीणों व परिवारीजनों ने ससुरालियों को जमकर पीट दिया। इस दौरान पुलिस भी खामोश खड़ी रही। दबाव बढ़ता देख पुलिस ने पिता की शिकायत पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पति व ससुर को हिरासत में लिया है।
थानाक्षेत्र के सिजनौड़ा गांव निवासी मुन्नीलाल ने अपनी पुत्री सुनीता (25) की शादी सात साल पहले खैर केवटन डेरा निवासी विजय शंकर के पुत्र राम सहाय के साथ की थी। शादी के बाद से पत्नी-पत्नी में विवाद चल रहा था। जिससे वह मायके में रह रही थी। कुछ दिन पूर्व वह अपनी ससुराल गई थी। इधर लॉकडाउन के कुल्फी बेचने का काम बंद होने से राम सराय अपने पिता व भाइयों के साथ गुजरात के अहमदाबाद से गांव लौटा था। मंगलवार को किसी बात को लेकर राम सहाय व उसकी पत्नी में विवाद हो गया। जिसके बाद संदिग्ध हालात में सुनीता की हालत बिगड़ गई। ससुरालीजन बोलेरो से उसे सरकारी अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत की सूचना पर मायके पक्ष से 30-40 लोग उसकी ससुराल पहुंचे और ससुरालियों से मारपीट कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर सिपाही भी मौजूद रहे। लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। विवाद बढ़ता देख पुलिस शव को थाने ले आई है। पिता मुन्नीलाल की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी उमाशंकर मिश्रा ने बताया कि पति राम सहाय व ससुर विजय शंकर को हिरासत में लिया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
-------------------------------------------------------------------------------------------------
इनसेट
सिसोलर थानाक्षेत्र के खैर गांव केवटन डेरा निवासी राम सहाय परिवार के साथ गुजरात के अहमदाबाद में कुल्फी बेचने का काम करता है। लॉकडाउन में धंधा बंद होने पर वह पिता व भाइयों के साथ गांव आया था। यहां पर घर में सभी क्वारंटीन थे। इधर
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत का मामला तूल पकड़ गया। मंगलवार देर शाम मायके वालों ने गांव के डेरा पहुंच जमकर हगांमा काटा। घटना के दौरान एक दरोगा व सिपाही गांव में मौजूद थे। बढ़ते हंगामे के बीच दरोगा ने थाना प्रभारी को सूचना दी। तब वह पुलिस बल के साथ पहुंचे। इस घटना पर काबू पाते हुए मृतका का शव कब्जे मे लेने के साथ ही सभी को सिसोलर थाने ले जाया गया। बाद में मायके वालों की तहरीर पर ससुराली पक्ष के विरूद्व दहेज को लेकर हत्या करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
खैर के केवटन डेरा निवासी विजय शंकर के तीन पुत्र हैं और तीनों गुजरात के अहमदाबाद में कुल्फी बेचने का काम करते थे। उसने अपने पुत्र रामसहाय की शादी सात वर्ष पहले मौदहा थानाक्षेत्र के सिजनौड़ा गांव के मुन्नीलाल की पुत्री सुनीता (25) से की थी। सुनीता के तीन संतानें हैं।
पीड़ित पिता मुन्नीलाल ने बताया कि उसकी बेटी का कई बार ससुरालियों से विवाद हुआ तब वह मायके में लंबे समय तक रही। अभी कुछ दिन पूर्व ही वह ससुराल गई थी। इसी बीच कोरोना लॉकडाउन शुरू हो गया। तो विजय शंकर अपने तीनों पुत्रों के साथ साइकिल व पैदल अहमदाबाद से चलकर नौ मई को गांव आकर क्वारंटीन रहे। बताया कि बेटी के पति राम सहाय व पत्नी में विवाद हुआ। मंगलवार को दिन में करीब 11 बजे उसने डाई पी ली। ससुराली उसे एक बोलेरो गाड़ी में कस्बे के सरकारी अस्पताल ला रहे थे। तभी भैंस्ता गाव के निकट उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत की सूचना पर गांव गए। उधर 30-40 की संख्या में पहुंचे मायके पक्ष ने ससुरालियों के बीच मारपीट कर खासा हंगामा काटा। ग्रामीणों के अनुसार उस समय वहां एक दारोगा व सिपाही मौजूद थे किंतु वह बचाव की हिम्मत नहीं जुटा सके। आनन फानन सिसोलर थाना सूचना देने पर कोतवाल सहित पुलिस बल बुलाया तब कहीं मामला शांत हो सका। पुलिस मृतका के शव सहित ससुर को थाने ले गई। वहां ससुरालियों को समझाने बुझाया। पुलिस ने सिजनौड़ा गांव निवासी मृतका के पिता मुन्नीलाल ने तहरीर में बेटी को कम दहेज के लिए लगातार उत्पीड़न करने पति राम सहाय सहित परिवारीजनों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने रामसहाय व उसके पिता को हिरासत में ले लिया है। शव को पीएम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी उमाशंकर मिश्रा ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि डाई पीने से मौत हुई है कि उसकी हत्या हुई है।
पारिवारिक विवाद में महिला ने जान दी
कुरारा। थानाक्षेत्र के बचरौली ग्राम पंचायत के मजरा गोकुल डेरा में पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने अपनी साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

क्षेत्र के गोकुल डेरा गांव निवासी मजदूर छत्रपाल की पत्नी मंजू (32) ने बुधवार की सुबह करीब 6 बजे अपने कमरे में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवारीजनों ने देखा तो फांसी पर लटक रही थी। मृतका के पति ने थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतका के पहली शादी छत्रपाल के बड़े भाई इंद्रपाल के साथ हुई थी। करीब 5 वर्ष पूर्व इंद्रपाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस पर परिवारजनों ने देवर छत्रपाल के साथ उसकी शादी कर दी थी। मृतका के दो पुत्र दो पुत्रियां हैं। मजदूर की पत्नी का परिवार में किसी बात को लेकर विवाद होना पुलिस बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed