फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Members of the Valmiki community reached the Collectorate to demand action.

Hamirpur News: कार्रवाई की मांग, कलक्ट्रेट पहुंचे वाल्मीकि समाज के लोग

Fri, 25 Sep 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Members of the Valmiki community reached the Collectorate to demand action.
हमीरपुर। कुरारा नगर पंचायत की पूर्व सपा चेयरमैन माया वाल्मीकि के साथ मारपीट, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने और जेसीबी से मकान व नाली की पट्टी क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को वाल्मीकि समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। समाज के प्रतिनिधिमंडल ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। सदर कोतवाली के साथ कुरारा, ललपुरा समेत कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही। इससे कलेक्ट्रेट परिसर छावनी में तब्दील रहा।
विज्ञापन

गुरुवार को जनपदभर से वाल्मीकि समाज के लोग माया वाल्मीकि के समर्थन में कलक्ट्रेट के गोल चबूतरे पर एकत्र हुए। डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि आठ सितंबर को माया वाल्मीकि की गैरमौजूदगी में नगर पंचायत की टीम जेसीबी लेकर उनके मकान पहुंची। टीम ने दीवार से सटी नाली की पट्टी तोड़ दी। जेसीबी की चपेट में आने से मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया जिससे दीवारों में दरारें आईं और लाखों रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 10 सितंबर को नगर पंचायत की टीम दोबारा जेसीबी लेकर पहुंची। विरोध करने पर माया वाल्मीकि के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। शिकायत में जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने का भी आरोप लगाया गया है। बताया कि उसी दिन कुरारा थाने में तहरीर दी गई थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उनके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया गया।

समाज के लोगों ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस मौके पर अजय कुमार सपेरा, सुरेश कुमार, रामऔतार, नरेश, अशोक सागर, रमेश प्रसाद, अखिलेश और जमुनादास समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed