{"_id":"692de30d9727e4627801f93a","slug":"maudaha-won-by-65-runs-over-gahrauli-hamirpur-news-c-223-1-hmp1002-133190-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: मौदहा ने गहरौली पर 65 रनों से जीत दर्ज की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: मौदहा ने गहरौली पर 65 रनों से जीत दर्ज की
Tue, 02 Dec 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
गहरौली। ब्रह्मानंद क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को पहला मैच गहरौली व मौदहा के बीच खेला गया। इसमें मौदहा की टीम ने हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया और गहरौली को 65 रनों से पराजित किया। बटलर ने 25 गेंदों में 65 रन की पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्राप्त किया।
मौदहा टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 135 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गहरौली की टीम 70 रन पर ऑल आउट हो गई। मौदहा के बल्लेबाज बटलर ने सर्वाधिक 25 गेंदों पर 65 रन की परी खेली। दूसरा मैच गहरौली ए व बराय ए के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बराय ए टीम ने निर्धारित ओवरों में 47 रन का लक्ष्य दिया। गहरौली ए टीम ने चार विकेट खोकर 48 रन बनाए और मुकाबला छह विकेट से जीत लिया। अंपायर की भूमिका मनीष राजपूत ,अखिल राजपूत ने निभाई। स्कोरर निखिल राजपूत रहे।