{"_id":"69fa3ace923375b2d90c0104","slug":"maudaha-dam-to-be-emptied-by-may-15-to-remain-closed-for-one-month-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-139648-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: मौदहा बांध 15 मई तक होगा खाली, एक माह रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: मौदहा बांध 15 मई तक होगा खाली, एक माह रहेगा बंद
विज्ञापन
फोटो 05 एचएएमपी 45- मौदहा बांध।
हमीरपुर। विकासखंड मुस्करा की विरमा नदी में स्थापित मौदहा बांध पर जल यांत्रिक संयंत्रों और गेटों का जीर्णोद्धार कार्य कराने के लिए बांध को खाली करने की अनुमति शासन से मिल गई है। अब 15 मई तक बांध को निर्धारित निष्क्रिय भंडारण तक खाली किया जाएगा। इसके बाद 15 मई से 15 जून तक बांध पूर्ण रूप से बंद रहेगा। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है।
अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि बांध के गेटों आदि का काम किया जाना है। बांध खाली होने के बाद निर्धारित अवधि में कार्य पूरा किया जाएगा। बांध का जल स्तर 139.70 मीटर क्षमता 21.0 एमसीएम तक घटाया जाएगा, जिससे गेटों का मरम्मत कार्य सुचारु रूप से कराया जा सके। शासन से मिले निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि बांध सुरक्षा अधिनियम-2021 का अनुपालन किया जाए। डैम खाली करने से पहले अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी और उन्हें आगाह किया जाएगा। बंद समय के दौरान जलीय जैव-विविधता पर न्यूनतम प्रभाव बनाए रखने, क्षेत्र के तालाबों को भरने तथा पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश शासन से मिले हैं।
मौदहा बांध का पानी बुधवार से छोड़ा जाएगा। हालांकि प्रशासन ने धीरे-धीरे पानी छोड़ने का प्लान तैयार किया है। गाइड लाइन के मुताबिक 15 मई तक खाली भी किया जाना है। विभाग के पास बुधवार से 10 दिन का समय है। बेतवा नदी का जल स्तर अगर अधिक बढ़ा तो वहां पर नदी किनारे खीरा, ककड़ी एवं अन्य फसलों को कर रहे किसानों की मेहनत पर पानी फिर जाएगा।