फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Matching with prisoners will start from Monday

सोमवार से शुरू हो जाएगी बंदियों से मिलाई

Sat, 14 Aug 2021 07:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Matching with prisoners will start from Monday
हमीरपुर। कोविड गाइड लाइन के चलते जेल में बंदियों की बंद चल रही मुलाकात सोमवार से होने लगेगी। सप्ताह में एक बार एक बंदी से दो लोग ही मुलाकात आरटीपीसीआर की रिपोर्ट दिखाने के बाद कर सकेंगे।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक अनिल कुमार गौतम ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते शासन के निर्देश पर कारागार में निरुद्ध बंदियों की उनके परिजनों से मुलाकात अग्रिम आदेेशों तक पूर्णत: स्थगित कर दी गई थी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण दर कम होने पर शासन के निर्देश पर 16 अगस्त से सभी बंदियों की उनके परिजनों से मुलाकात कोविड गाइड लाइन का पालन कराते हुए पूर्व की तरह कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि बंदियों की उनके परिजनों से सप्ताह में एक बार व अधिकतम
विज्ञापन
विज्ञापन

दो व्यक्तियों से मुलाकात हो सकेगी। संक्रमण से बचाव के लिए बंदियों से मुलाकात करने के लिए आने वाले सभी व्यक्तियों को कोविड गाइल डाइन का पालन करना जरूरी होगा। मुलाकात के समय फेस मास्क लगाना जरूरी है। बताया कि मुलाकात करने आने वाले व्यक्तियों को मुलाकात से 72 घंटे के अंदर की आरटीपीसीआर रिपोर्ट भी साथ लानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed