फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Matching of voter lists of BLO and BLE

Hamirpur News: बीएलओ व बीएलई की मतदाता सूचियों का किया मिलान

Sat, 10 Jan 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 10 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Matching of voter lists of BLO and BLE
फोटो 10 एचएएमपी 18- राठ में बीएलओ व बूथ एजेंटों के साथ बैठक करतीं विधायक मनीषा अनुरागी। स्रोतः
राठ। विधायक मनीषा अनुरागी ने विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर के संबंध में बैठकें कीं। बीएलओ व बूथ लेबल एजेंटों की मतदाता सूचियों का मिलान कराया।
विज्ञापन


विधायक ने पठनऊ मोहल्ला में भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता के आवास पर बैठक में दोनों सूचियों का मिलान कराया। शादीशुदा महिलाओं के मायके से नाम काटने की बात कही। वहीं मृतकों के भी मतदाता सूची ने नाम काटने को कहा। उन्होंने कहा कि नववधुओं व 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएं। मजदूरी करने गए परिवारों की गंभीरता से जांच कर उनके नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएं। अतरौलिया में भाजपा जिला महामंत्री उमाकांत राजपूत, मुस्करा में ब्लाक प्रमुख वीरनारायण, सरसई में कोटेदार के यहां और बहगांव में उमाशंकर राजपूत के आवास बूथ अध्यक्षों व बीएलओ के साथ बैठक की। विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता उर्फ बंटी, जिला पंचायत सदस्य करन सिंह (दद्दू), भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ महेंद्र शुक्ला, गोहाण्ड के राम आसरे राजपूत व मुस्कुरा के शक्ति चौरसिया, महामंत्री मुकेश गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, धर्मेंद्र साहू उर्फ खुल्ले, प्रेमचंद घुरौली, परमानंद अनुरागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed