{"_id":"61cdfd8de39481251d26c84d","slug":"marrige-hamirpur-news-knp6726453139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात जोड़ों का एक साथ हुआ ब्याह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात जोड़ों का एक साथ हुआ ब्याह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। सर्व समाज की ओर से शहर के चौरादेवी मंदिर परिसर में गुरुवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें सात जोड़ों ने जन्म जन्मांतर तक साथ रहने का वचन लिया। विवाह के बाद आयोजकों की तरफ से नवदंपती को गृहस्थी की जरूरत का सामान देकर विदा किया गया।
सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक के पुत्र अजय राज चंदेल ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। यहां पर सात जोड़ों ने एक दूसरे के गले में जयमाल डालकर विवाह की रस्मों को पूरा किया। इस दौरान निधि देवी ने विपिन कुमार, रजनी देवी ने रोहित, लक्ष्मी देवी ने धर्मेंद्र, रोशनी देवी ने कमलदत्त, रिमझिम ने उमाशंकर, सोनम ने शिवम और रागनी ने सत्यम के गले में वरमाला डाली।
आयोजकों ने वरपक्ष और कन्यापक्ष के लोगों का स्वागत किया। आयोजन में संयोजक पं. मनीष राणा, सह संयोजक मोनू शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह परमार, अमित दक्ष व नितिन, रोशन साहू और अंकित गुप्ता मौजूद रहे।