फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Many veterans present in front of CBI

सीबीआई के सामने पेश हुए कई दिग्गज

Tue, 25 Apr 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Tue, 25 Apr 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Many veterans present in front of CBI
सीबीआई कैंप कार्यालय के बाहर आपस में बातचीत करते पट्टाधारक। - फोटो : Amar ujala

मौदहा बांध के डाकबंगले में ठहरी सीबीआई की सख्ती रंग लाने लगी है। पुलिस के जरिए पट्टाधारकों को बुलाने के फरमान का असर हुआ है। पुलिस के दरवाजा खटखटाने पर कई पट्टा धारक सीबीआई के सामने पेश हुए।

विज्ञापन


मंगलवार को डाक बंगले में दिन भर चहल कदमी रही। आधा दर्जन से अधिक पट्टाधारक पहुंचे। सीबीआई अधिकारियों को इन लोगों ने अपने बयान दर्ज कराए। इससे पूर्व दिनेश कुमार मिश्रा, पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी सहित एक अन्य ने सीबीआई का सामान किया है। मंगलवार को उरई निवासी हरिहर मिर्ल्स के करन सिंह, हमीरपुर के दुष्यंत सिंह गुड्डू, राकेश अग्रवाल, गोपीकृष्ण गुप्ता, अशोक सचान, सपा जिलाध्यक्ष ज्ञानसिंह के छोटे भाई सुदर्शन यादव (बीनू), हमीरपुर निवासी महिला आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी के रिश्तेदार फारुख, पृथ्वीपाल निषाद, पीर खां, गुलाब मुस्तफा, कलीम खां, जावेद अली आदि डाकबंगला पहुंचे। उनसे सीबीआई ने इनसे लंबी पूछताछ की।
विज्ञापन


फिलहाल अभी तक सीबीआई का सामना करने से भय खा रहे पट्टा धारकों को पुलिस के जरिए बुलाया जा रहा है। इसी कारण मंगलवार को मौरंग के धंधे से जुड़े लोग पहुंचने लगे हैं। इसी के साथ कुपरा गांव के अनुराग पांडेय और रवि पांडेय ने भी खेत से मौरंग निकासी कर नुकसान पहुंचाने वालों की शिकायत कर बयान दर्ज कराए। बुधवार को अन्य कई बड़े मौरंग व्यवसायियों के बयान दर्ज होने की सुगबुगाहट देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed