फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Many people come here to change fell

नोट बदलने आए कई लोग चक्कर आने से गिरे

Sun, 13 Nov 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 13 Nov 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Many people come here to change fell
एसबीआई में सर्वर आने का इंतजार करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर। बड़े नोट बंद होने के बाद बैंकों में भीड़ कम नहीं हो रही है। रविवार को भी बैंकों में अव्यवस्था रही। नोट बदलने को लेकर लोग परेशान रहे। इधर, एसबीआई का सर्वर डाउन होने से बैंक के अंदर से लेकर बाहर हजारों की संख्या में लोग हलाकान रहे। एक घंटे तक बैंक में काम ठप रहा। बैंक ऑफ बड़ौदा में एक्सचेंज कराने लाइन में लगे लोग पसीने पसीने हो गए।

विज्ञापन

 पंजाब एंड सिंध बैंक के गेट पर नोटों की कमी की सूचना चस्पा कर आराम फरमाते रहे।

बैंक में रुपये बदलने पहुंच युवकों ने हंगामा काटा। जिले भर के एटीएम रविवार को भी चालू नहीं हो सके। मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में नोटों की अदला बदली के चलते सुबह से लाइन में खड़े  कुछ लोग चकराकर गिरने लगे। इनमें महिलाएं भी थीं।  पंजाब नेशनल बैंक में इस कदर भीड़ बढ़ी कि लोग बैंक का गेट तोड़ने पर आमादा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने इन्हें नियंत्रित किया। दूरदराज से आई वृद्ध महिलाएं सूर्योदय से पहले ही बैंकाें के दरवाजे बैठ गईं। बड़े नोटों के बंद होने से खंडेह गांव की वृद्धा राजा बेटी थककर एसबीआई शाखा गेट पर थककर बैठ गई। उसने बताया कि वह विधवा है। उसे पेंशन मिलती है। मंगलवार को 3500 रुपये बैंक से ले गई और बुधवार को ही बड़े नोटों का चलन बंद हो गया। उसके खाने पीने का कोई सामान भी नहीं था। दो दिन तक उधार चला। अब वह इन पैसों को बदलाने आई है लेकिन बैंक की भीड़ देखकर वह चकरा गई। उसने कहा कि अगर नोट नहीं बदले जाते तो उसके पास गांव जाने तक का किराया नहीं है।
विज्ञापन


खाली पड़े रहे एटीएम
एटीएम मशीनों का कैसेट (नोट रखने का बाक्स) 500 और 1000 की नोट के हिसाब से बना है। सौ रुपये की नोट का साइज अलग है, 100 रुपये की नोट कासाइज का ही कैसेट में रुपये रखे जा सकते हैं। इंजीनियरों के न आने से जिले भर में एटीएम बंद पड़े हैं। मशीनों के  ठीक न कर पाने से जिन बैंक रुपये नहीं रख पा रहे हैं। सिर्फ इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक का ही एटीएम 100 रुपये के नोट निकालता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed