फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Man kidnapped by car riders, report filed against six

Hamirpur News: कार सवारों ने युवक को किया अगवा, छह पर रिपोर्ट

Sun, 21 Sep 2025 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 21 Sep 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Man kidnapped by car riders, report filed against six
राठ। नहर बाईपास पर चाय की दुकान से कार सवार छह लोगों ने युवक को अगवा कर लिया। मारपीट कर दो घंटे बाद सड़क पर फेंक कर भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फरसौलियाना मोहल्ला निवासी जयनारायण पचौरी ने शनिवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि शुक्रवार की देर शाम उनका ममेरा भाई शिवम (28) नहर बाईपास पर एक दुकान में चाय पीने गया था। तभी स्कार्पियो सवार रिहुंटा गांव निवासी विनय चौधरी, पवन चौधरी, सिकरौधा निवासी विवेक राजपूत, पवन, मगरौठ निवासी भूरा, बडेरा गांव के निखिल ने शिवम को अगवा कर लिया। हत्या करने की नीयत से आरोपी उसे कार में डालकर ले गए। करीब दो घंटे बाद आरोपी उसे मारपीट कर रोडवेज के पास फेंककर चले गए। बताया कि मारपीट में ममेरे भाई को गंभीर चोटें आईं हैं। परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल अमित कुमार ने कहा कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किसी लड़की की वजह से मारपीट की बात सामने आ रही है। कहा कि मामले की गहराई से छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed