फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Malnutrition eradication is the goal of the elixir of freedom

कुपोषण उन्मूलन है लक्ष्य आजादी के अमृत महोत्सव का

Fri, 17 Sep 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Malnutrition eradication is the goal of the elixir of freedom
रघवा गांव में युवती को पुरस्कार देती ग्राम प्रधान प्रियंका निषाद। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। आजादी का अमृत महोत्सव व पोषण माह पर जीजीआईसी और रघवा गांव में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को पोषण के महत्व पर जानकारियां दी गईं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गौरव त्रिपाठी ने कहा सितंबर में आजादी के अमृत महोत्सव व पोषण माह जन आंदोलन के रूप में मनाया जा रहा है। कुपोषण उन्मूलन समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य होना चाहिए।
विज्ञापन

उधर, रघवा गांव के प्राथमिक स्कूल में प्रधान प्रियंका निषाद ने पोषण के संबंध में विचार रखे। समाजसेवी देवेंद्र गांधी ने कहा आजादी के इस अमृत महोत्सव में हमारी युवा पीढ़ी को अपने महान क्रांतिकारियों के बलिदान और संघर्षों के बारे में अवश्य जानना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की विजेता सपना, पूजा कुमारी, धनंजय, सपना, सूरज, देवेश, सिया दुलारी, तृप्ति, कामिनी, शशि, अंजाना, मिहिर, अनिल पाल, रैना तथा प्रियंका को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में कठपुतली के कई लघु नाटक दिखाकर लोगों का मनोरंजन किया गया। तकनीकी सहायक एके विश्वकर्मा सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed