Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Malfunction in the launcher... launching of the Betwa bridge span stalled

Hamirpur News: लाॅन्चर में खराबी... बेतवा पुल के स्पैन की लॉन्चिंग अटकी

Thu, 05 Nov 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Malfunction in the launcher... launching of the Betwa bridge span stalled
फोटो 04 एचएएमपी 14- पुल पर स्थापित करने को तैयार रखे कंक्रीट के स्पान। संवाद
सरीला (हमीरपुर)। चिकासी और मोहाना के बीच बेतवा नदी पर करीब 99.9 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पुल का निर्माण तय समय से पीछे चल रहा है। पुल के निर्माण कार्य का लक्ष्य जून 2026 था लेकिन काम अधूरा रहने पर समयसीमा दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। लॉन्चर में खराबी आने से अक्तूबर के अंतिम सप्ताह तक स्पैन की लॉन्चिंग शुरू नहीं हो सकी जिससे निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने की चुनौती बढ़ गई है।
विज्ञापन

पुराने चिकासी-मोहाना पुल के समानांतर इस पुल का निर्माण जून 2024 में शुरू हुआ था। पुल की लंबाई करीब 700.9 मीटर है और इसमें 12 स्पैन बनाए जाने हैं। निर्माण स्थल पर कंक्रीट के स्पैन तैयार रखे हैं लेकिन उन्हें पिलरों पर स्थापित करने की प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

सेतु निगम के अनुसार, स्पैन लॉन्चिंग में इस्तेमाल होने वाले लॉन्चर में तकनीकी खराबी आ गई है। मशीन का एक पुर्जा बाहर से मंगाया जा रहा है जबकि बारिश और तकनीकी दिक्कतों से भी निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। देरी के लिए ठेकेदार को नोटिस जारी किए गए हैं। लॉन्चर ठीक होने के बाद काम में तेजी आने की उम्मीद है। सभी 13 पिलर तैयार होने के बावजूद निर्माण का निर्णायक चरण शुरू नहीं हो सका है। पहले भी परियोजना की धीमी रफ्तार पर प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए ठेकेदार से स्पष्टीकरण मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रोच मार्ग का काम भी बाकी
पुल के साथ करीब 7.5 किलोमीटर लंबा अप्रोच मार्ग बनाया जाना है। मोहाना की ओर मिट्टी भराई पूरी हो चुकी है जबकि दूसरी ओर करीब 50 प्रतिशत काम बाकी है। स्पैन लॉन्चिंग और पहुंच मार्ग दोनों पूरे होने के बाद ही पुल पर आवागमन शुरू हो सकेगा।

पुराने पुल की दुश्वारियां बरकरार
पुराने बेतवा पुल की दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। वर्ष 1983 में तैयार इस पुल की मार्च 2026 में करीब 1.54 करोड़ से मरम्मत कराई गई थी। इसके बाद स्लैब क्षतिग्रस्त होने की शिकायतें सामने आई थीं। पुराने पुल में खराबी आने पर मरम्मत के दौरान आवागमन प्रभावित होता है। पहले भी मरम्मत के लिए पुल बंद होने पर स्थानीय लोगों को लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ा था। नया पुल तैयार होने से पुराने पुल पर यातायात का दबाव कम होगा और मरम्मत के दौरान आवागमन ठप नहीं होगा। फिलहाल निर्माण में देरी के कारण लोगों को पुराने पुल पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है।

समय से बन जाता पुल तो मिलती राहत
पुराने पुल की मरम्मत होती है लेकिन कुछ समय बाद वह फिर क्षतिग्रस्त होने लगता है। नए पुल का निर्माण भी धीमी गति से चल रहा है। पुल समय से तैयार हो जाता तो लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलती। - रामपाल सिंह, चिकासी
पुराने पुल पर वाहनों का दबाव अधिक है। नया पुल जल्द तैयार हो जाए तो यातायात का दबाव बंटेगा और लोगों का सफर आसान होगा। संबंधित विभाग को काम में तेजी लानी चाहिए जिससे लाूेगों को राहत मिले। - बिनेका राजपूत, चिकासी

लॉन्चर में तकनीकी खराबी और बारिश के चलते निर्माण प्रभावित हुआ है। मशीन का खराब पुर्जा बाहर से मंगाया जा रहा है। ठेकेदार को देरी के संबंध में नोटिस जारी किए गए हैं। -आनंद कुमार पंकज, सहायक अभियंता, सेतु निगम

फोटो 04 एचएएमपी 14- पुल पर स्थापित करने को तैयार रखे कंक्रीट के स्पान। संवाद

फोटो 04 एचएएमपी 14- पुल पर स्थापित करने को तैयार रखे कंक्रीट के स्पान। संवाद

फोटो 04 एचएएमपी 14- पुल पर स्थापित करने को तैयार रखे कंक्रीट के स्पान। संवाद

फोटो 04 एचएएमपी 14- पुल पर स्थापित करने को तैयार रखे कंक्रीट के स्पान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed