फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Make adequate security arrangements by marking black spots.

Mahoba News: ब्लैक स्पॉटाें को चिंहित कर सुरक्षा के करें पुख्ता इंतजाम

Tue, 26 Sep 2023 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 26 Sep 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Make adequate security arrangements by marking black spots.
महोबा। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का पालन कराने को लेकर रणनीति बनीं। डीएम ने कहा कि जिले में ब्लैक स्पॉटों को चिंहित कर उन स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने और ईयरफोन लगाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

बैठक के डीएम ने एआरटीओ सुनील दत्त को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार कराया जाए। सड़क सुरक्षा के तहत जिन लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौते हुईं हैं, उन्हें तत्काल राहत राशि दिलाई जाए। डीएम ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार को निर्देश दिए कि जगह चिंहित करके परमानंद चौराहे पर टैक्सी स्टैंड बनवाया जाए। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे और बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

एआरटीओ ने बताया कि जिले में 197 वाहन स्कूलों में चल रहे हैं। जिनमें से 116 वाहन सही हैं और 81 वाहन मानक के अनुरूप नहीं है। जिस पर डीएम ने ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि विद्यालय स्तर पर एक समिति बनाई जाए, जो नियमित रूप से स्कूली वाहनों की जांच करते रहें। बैठक में एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग, सीओ चरखारी उमेशचंद्र, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, रामजी गुप्ता, राजेंद्र सोनी, अल्ताफ हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed