फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   mahila ki maut hatya ka aarop

दहेज के खातिर पुत्री की हत्या करने का लगाया आरोप

Fri, 18 Nov 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
mahila ki maut hatya ka aarop
हमीरपुर। विवाहिता की संदिग्ध हालात में जम्मू में मौत हो गई। पिता ने ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जनपद बांदा के पैलानी थानाक्षेत्र के सिंधन कला गांव निवासी पिता मनमोहन सिंह ने बताया कि उसने अपनी पुत्री काजल (21) का विवाह वर्ष 2020 में जनपद हमीरपुर के सुमेरपुर थानाक्षेत्र के पचखुरा बुजुर्ग गांव निवासी शिव सिंह के साथ किया था। बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन आरोपी पति, ससुर, सास, ननद दहेज के खातिर उसकी पुत्री को प्रताड़ित करने लगे। जिस पर वह एक वर्ष मायके में रही।
तीन माह पूर्व समझौता कर 50 हजार रुपये दिए थे, तब पुत्री ससुराल आई थी। उसके कुछ दिन बाद उसका पति उसे अपने साथ जम्मू शहर के करवा कस्बा अपनी बहन के पास ले गया था। बताया कि शुक्रवार को सुबह उसका फोन आया कि उनकी पुत्री की मौत हो गई है।
विज्ञापन

आरोपी पति शिवसिंह ने बताया कि उसकी पत्नी की तबियत खराब हो गई थी। जिसका इलाज वहां चलता रहा है। बताया कि गुरुवार को उसकी मौत हो गई।
कोतवाल दुर्गविजय सिंह ने बताया कि मृतका के परिजन ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। कहा कि शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वहीं सुमेरपुर थाना प्रभारी राम आसरे सरोज ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed